बैसाखी दिवस को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले

गांव कलसियां कलां में बैसाखी दिवस को समर्पित सरबत के भले लिए श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 12:30 AM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:23 AM (IST)
बैसाखी दिवस को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले
बैसाखी दिवस को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले

संवाद सूत्र, भिखीविंड : गांव कलसियां कलां में बैसाखी दिवस को समर्पित सरबत के भले लिए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। कविश्री भाई अमरजीत सिंह सभरा, वरियाम सिंह बीए, मनप्रीत सिंह सैदो, कर्मवीर सिंह और तरसेम सिंह मंड ने गुरुबाणी कीर्तन करके संगत को निहाल किया।

समागम के मौके पर एसजीपीसी प्रचारक भाई गुरबचन सिंह कलसियां ने कथा विचार किया। युवा अकाली नेता एडवोकेट गौरवदीप सिंह वल्टोहा ने बैसाखी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की सिर्जना करके अपने पंथ को एक नया रूप दिया था व सच्चे मार्ग पर चलने लिए प्रेरित किया। यहां आइटी कॉलेज चेयरमैन इंद्रजीत सिंह संधू, अवतार सिंह, सुखवंत सिंह, गुरमेल सिंह और मनमिंदर सिंह ने वल्टोहा व कविश्री जत्थों को सम्मानित किया। संगत के लिए गुरु का लंगर लगाया गया। यहां कृपाल सिंह, कंधाल सिंह बाठ, अर्जन सिंह, कश्मीर सिंह, हजूरा सिंह लद्धू, सतीष कुमार, नरिदर सिंह, बचित्र सिंह, हरजीत सिंह, मेजर सिंह अलगो, बख्शीश सिंह, अमरीक सिंह, शशी कपूर, धर्म सिंह पूनिया, तारा सिंह, डॉ. सुखदेव सिंह, गुरबिंदर सिंह, डॉ. अमृतपाल सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी