तरनतारन में डेंगू के 83 मरीज संदिग्ध, 33 पॉजिटिव

तरनतारन : सिविल अस्पताल तरनतारन में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:45 PM (IST)
तरनतारन में डेंगू के 83 मरीज संदिग्ध, 33 पॉजिटिव
तरनतारन में डेंगू के 83 मरीज संदिग्ध, 33 पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, तरनतारन : सिविल अस्पताल तरनतारन में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। बुधवार तक सिविल अस्पताल में डेंगू से संबंधित 83 लोगों की जांच की गई। जांच में 33 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। इनमें से 16 मामले तरनतारन और पट्टी शहर से संबंधित हैं जबकि 17 लोग देहाती क्षेत्रों से हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ‌र्स्वणजीत धवन का कहना है कि जिले में डेंगू न फैले इसके लिए सेहत विभाग द्वारा कई कैंप लगाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद डेंगू के 33 मामले सामने आए हैं। डेंगू का इलाज सिविल अस्पताल में मुफ्त होता है।

chat bot
आपका साथी