जमीन के इकरारनामे के नाम पर दो भाईयों से 17.20 लाख ठगा

तरनतारन : थाना सिटी पुलिस ने दो भाईयों के साथ जमीन के इकरारनामे संबंधी धोखाधड़ी कर लाखों की ठगी मारने के आरोप में सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Feb 2018 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 04 Feb 2018 05:25 PM (IST)
जमीन के इकरारनामे के नाम पर  दो भाईयों से 17.20 लाख ठगा
जमीन के इकरारनामे के नाम पर दो भाईयों से 17.20 लाख ठगा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : थाना सिटी पुलिस ने दो भाईयों के साथ जमीन के इकरारनामे संबंधी धोखाधड़ी कर लाखों की ठगी मारने के आरोप में सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हलाकि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

तरनतारन के मोहल्ला मुरादपुर निवासी कुलदीप सिंह व उसके भाई साहिब सिंह ने बताया कि सरपंच जसमीत सिंह निवासी भट्ठल भाईके, बलजीत सिंह निवासी भट्ठल भाईके व मुखत्यार सिंह निवासी नत्थुचक्क ने एक सलाह होकर पहले बलजीत सिंह की जमीन 34 कनाल का बयाना मुखत्यार सिंह के नाम पर किया व फिर मुखत्यार सिंह द्वारा इकरारनामें के आधार पर 34 क नाल बलजीत सिंह वाली जमीन का बयाना उक्त लोगों के साथ मिलकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दोनों भाईयों से 17 लाख 20 हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी की है। इस संबंधी मामले की जांच के एएसआइ गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों ने कुलदीप सिंह व साहिब सिंह के साथ 17 लाख 20 हजार की ठगी की है। जिसके बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी