सोने के गहने, घर का जरूरी सामान, मोबाइल फोन व नगदी ले उड़े चोर

नजदीकी गांव बासीअरख निवासी एक व्यक्ति के घर से चोरों ने सोने के गहने एक मोबाइल फोन व नगदी सहित घर का जरूरी सामान चुरा लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 06:12 PM (IST)
सोने के गहने, घर का जरूरी सामान, मोबाइल फोन व नगदी ले उड़े चोर
सोने के गहने, घर का जरूरी सामान, मोबाइल फोन व नगदी ले उड़े चोर

संवाद सहयोगी, संगरूर

नजदीकी गांव बासीअरख निवासी एक व्यक्ति के घर से चोरों ने सोने के गहने, एक मोबाइल फोन व नगदी सहित घर का जरूरी सामान चुरा लिया है। पुलिस ने घर के मालिक के बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बासीअरख निवासी चेतन सिंह ने बताया कि वह खेती का काम करते हैं। उनके परिवार के सदस्य कुछ दिनों पहले किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर में वह अकेला ही था। घर में अकेला होने के कारण वह जब मन करता था गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने चला जाता था। 28 फरवरी को करीब 11 से 12 बजे के वह गुरुघर में सेवा करने चले गए। कुछ समय बाद वह घर लौट कर आए तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। अपने कमरे में जाकर देखा तो कमरे से एक लैपटाप, बैंक के जरूरी कागजात, ढाई तोले सोने का कड़ा, दो तोले की सोने की अंगुठी, एक तोले की सोने की अंगुठी (लेडीज), दो तोले के सोने के झुमके, ढाई तोले सोने की चेन, सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन व 15 हजार 500 रुपये कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया था। पुलिस ने चेतन सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी