वृंदावन के लिए पहली पैदल यात्रा रवाना

श्री जय ज्वाला संकीर्तन मंडल ने प्रधान जीवन जोशी की अगुआई में वृंदावन के लिए पहली पैदल यात्रा रवाना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 10:55 PM (IST)
वृंदावन के लिए पहली पैदल यात्रा रवाना
वृंदावन के लिए पहली पैदल यात्रा रवाना

जेएनएन, मालेरकोटला (संगरूर) : श्री जय ज्वाला संकीर्तन मंडल ने प्रधान जीवन जोशी, सरपरस्त राजेंद्र कुमार, उपप्रधान राज कुमार, परवेस जैन, विजय कुमार, महेश कुमार, खजांची अमित अरोड़ा की अगुआई में वृंदावन के लिए पहली पैदल यात्रा रवाना की गई। यात्रा में मालवा गोल्डन दिडबा ने रास्ते में खाने-पीने, विश्राम सुविधा का प्रबंध किया है। ठाकुर ध्वज, सुंदर भवन भी भेजा गया व पूजन करवाया गया। राजेंद्र कुमार ने कहा कि संसार को चलाने वाला परमात्मा एक है पर इंसान अपने चंचल 'मन' के आनंद-कष्टों के कारण हर रोज नया भगवान चुन लेता है। जबकि प्रभु ढोंगी भक्तों की बजाये तन-मन से भक्ति करने, जीवन में अटल विश्वास, श्रद्धा वाले पर ही कृपा बरसाते है। इसलिए मन पर काबू पा कर जन्म मृत्यु की पीड़ा से बचें।

chat bot
आपका साथी