गजानन पधारो म्हारे शहर.. से किया पूजन

संगरूर मंदिर इच्छापूर्ति बाला जी धाम ट्रस्ट के सदस्य देवराज ¨सगला ने बताया कि चौथा श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव Þगजानन पधारो म्हारे शहरÞ तहत 21 सितंबर तक मंदिर इच्छापूर्ति श्री बाला जी धाम में बड़ी श्रृद्धा से मनाया जा रहा है। भक्तों की हाजिरी में मंदिर के पुजारी श्री देवमणी तिवारी व संजय तिवारी द्वारा विधि-विधान से श्री गणेश महाराज की मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई व सभी ने श्री गणपति जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 03:20 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 06:05 PM (IST)
गजानन पधारो म्हारे शहर.. से किया पूजन
गजानन पधारो म्हारे शहर.. से किया पूजन

संवाद सहयोगी, सुनाम (संगरूर) : मंदिर इच्छापूर्ति बाला जी धाम ट्रस्ट के सदस्य देवराज ¨सगला ने बताया कि चौथा श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव गजानन पधारो म्हारे शहर के तहत 21 सितंबर तक मंदिर इच्छापूर्ति श्री बाला जी धाम में बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। भक्तों की हाजिरी में मंदिर के पुजारी श्री देवमणि तिवारी व संजय तिवारी द्वारा विधि-विधान से श्री गणेश महाराज की मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई व सभी ने श्री गणपति जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

मंदिर के सदस्य गौरव बांसल जनालिया ने बताया की गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को फूलों व लाइ¨टग से सजाया गया है। श्री गणेश महोत्सव दौरान सुबह व शाम को श्री गणेश जी महाराज की विशेष पूजा 7:15 बजे प्रारंभ की जाती है व सुबह व शाम को आरती लगभग 8:40 पर होती है। पूजा की रस्म गगनदीप बांसल इंस्पेक्टर फूड सप्लाई व उनके समूह परिवार द्वारा अदा की गई। जनालिया ने बताया कि रोजाना शाम को 5:00 बजे श्री गणेश जी महाराज की महिमा का गुणगान श्री बाला जी संकीर्तन मण्डली द्वारा किया जाता है। संकीर्तन मंडली द्वारा यह भजन पहला गोरा मा दे लाला नू मनाइए आसा सब होन पूरिया, देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, बल्ले नी गोरा दा लाला शावा नो गोरा दा लाला, इत्यादि भजन सुनाकर भक्तों को निहाल किया व उसके बाद गणेश जी महाराज की आरती की गई। सारा माहौल गणपति बप्पा मोरया मंगल मूरती मोरया के जयकारों से गुंजयमान हो उठा। गणेश महाराज को मोदक का भोग लगाया गया व सभी भक्तों में वितरति किया गया। गौरव बांसल जनालिया ने मंदिर इच्छापूर्ति श्री बाला धाम की तरफ से सभी भक्तों व शहरवासियों को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ दिनेश गुप्ता, प्रवेश अग्रवाल, राजीव जैन, संजीव नागरा, अजय गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, अमन बांसल, शीतल मितल, वरूण कांसल, मुनीष बांसल रोहित गर्ग, अजय कुमार, युवी गोयल, सक्षम बांसल, अर्श कुमार, संजय पाला ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी