दिव्यांग दिवस पर करवाए सुलतानपुर लोधी के दर्शन

सुनाम शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रवक्ता व यूथ कोर कमेटी सदस्य विन्नरजीत सिंह गोल्डी ने करवाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 11:24 PM (IST)
दिव्यांग दिवस पर करवाए सुलतानपुर लोधी के दर्शन
दिव्यांग दिवस पर करवाए सुलतानपुर लोधी के दर्शन

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रवक्ता व यूथ कोर कमेटी के सदस्य विनरजीत सिंह गोल्डी ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित आरंभ की श्री अमृतसर साहिब, सुलतानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब के गुरु घरों के दर्शनों के लिए नि:शुल्क बस यात्रा तहत मंगलवार को इलाके के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए फ्री बस यात्रा रवाना की।

बस रवाना करते हुए विनरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि यह 13वीं यात्रा विशेष दिव्यांग व्यक्तियों को समर्पित है। क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्तियों को बाबा नानक की पवित्र धरती सुल्तानपुर लोधी व अन्य गुरुधामों के दर्शनों के लिए विशेष रवाना की गई। दिव्यांग व्यक्तियों को धार्मिक स्थानों के दर्शन दीदार करने के लिए काफी समस्याएं आती हैं, जिस कारण कई इच्छुक दिव्यांग व्यक्ति गुरुधामों के दर्शन करने से वंचित रह जाते हैं, इसलिए इन दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता दिवस पर यह दर्शन करवाए गए हैं। बाबा नानक जी की शिक्षाएं हमेशा हमें मानवता व जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा करने की शिक्षा देती हैं। बस यात्रा में यात्रियों के लिए खाने-पीने के अलावा मेडीकल सुविधा का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

यात्रा में शामिल आ•ाद हैंडीकैप एसोसिएशन पंजाब के प्रधान चमकौर सिंह व रोहित गर्ग ने बताया कि पहली बार दिव्यांग व्यक्तियों को एतिहासिक धामों के दर्शनों का मौका गोल्डी की उत्तम सोच के चलते मिला है। जगदीप सिंह गुज्जरां व मक्खन सिंह शाहपुर ने कहा कि सामाजिक बराबरता के लिए हर व्यक्ति को इस दसवंध से गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा व सहायता करनी चाहिए। विनरजीत सिंह गोल्डी गत वर्ष से हजारों श्रद्धालुओं को लगातार एतिहासिक गुरुघरों के दर्शन करवाकर बाबा नानक की खुशियां प्राप्त की।

इस मौके पर परमजीत सिंह भोला, जसवीर सिंह सीरा सरपंच शाहपुर, गुरसेवक सिंह बिगड़वाल, अवतार सिंह पंच शेरों, रामपाल जखेपल, डॉ. अमरीक सिंह बिगड़वाल, बलजीत सिधानी, विवेक चौधरी, जसपाल सिंह संगरूर, गुरदीप सिंह अतला, पवनदीप कौर समराओ, मनिंदर कौर, मनजीत कौर खीवा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी