केवल झूठ बोलकर राज करना जानती है कांग्रेस, कैप्टन दौरों में व्यस्त : सुखबीर बादल

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिहं बादल ने कैप्टन सरकार पर तमाम मुद्दों के लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल झूठे वादे कर सरकार बनाई है।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Aug 2017 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 20 Aug 2017 07:00 PM (IST)
केवल झूठ बोलकर राज करना जानती है कांग्रेस, कैप्टन दौरों में व्यस्त : सुखबीर बादल
केवल झूठ बोलकर राज करना जानती है कांग्रेस, कैप्टन दौरों में व्यस्त : सुखबीर बादल

जेएनएन, संगरूर। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को यहां कहा कि पंजाब के हितों के लिए हमेशा अकाली दल ने ही लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस हमेशा से पंजाबियों से धोखा करती आई है। इतिहास गवाह है कि 80 फीसद कुर्बानियां आजादी की लड़ाई में पंजाबियों ने ही दी है। सुखबीर बादल अमर शहीद संत हरचंद सिंह लौंगोवाल के बरसी समागम में श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि अकाली नेता पंजाब की हर समस्या व जरूरत को भली-भांति जानते हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस केवल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करके राज करना ही जानती है। कांग्रेस के पांच माह के कार्यकाल में नशे की तस्करी बढ़ी है। कर्जमाफी करने का झूठा वादा करके कांग्रेस ने अब किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया है। हर घर में नौकरी देने के कैंप लगाना महज एक ड्रामा ही है। पिछली बादल सरकार की ओर से आरंभ की गई लोक भलाई स्कीमों व सामाजिक-आर्थिक सुविधाओं को भी कांग्रेस सरकार बंद करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: सिटी सेंटर घोटाले में कैप्टन को विजिलेंस से राहत, पर ईडी हो सकता है सख्त

मुख्यमंत्री कैप्टन ने लोगों के बीच आकर उनकी टोह नहीं ली। वह केवल शिमला व दिल्ली के दौरे पर ही रहते हैं। कांग्रेस सरकार ने पजाब के युवकों को नशेड़ी कहकर बदनाम किया, लेकिन पंजाब पुलिस की भर्ती के दौरान एक फीसद भी डोप टेस्ट में नशेड़ी सामने नहीं आए। रेत- बजरी के नाम पर अकाली दल को बदनाम करने वाली कांग्रेस के शासन में अब रेत का मूल्य तीन गुणा बढ़ गया है।

आम आदमी पार्टी संबंधी सुखबीर बादल ने कहा कि आप का न तो पंजाब में पहले कोई आधार था व न ही भविष्य में होगा। कांग्रेस द्वारा अकाली वर्कर्स से की जा रही धक्केशाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व वित्तमंत्री परमिंद सिंह ढींडसा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह का न खेती और न किसानों से लगाव: बादल
 

chat bot
आपका साथी