प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तनों का लंगर लगाकर किया स्वागत

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 02:43 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 03:31 PM (IST)
प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तनों का लंगर लगाकर किया स्वागत
प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तनों का लंगर लगाकर किया स्वागत

जागरण टीम, धूरी/मालेरकोटला (संगरूर) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा अचल साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया। शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान संगत व दुकानदारों द्वारा लंगर का प्रबंध किया गया। वहीं ऑल इंडिया एफसीआई एग्जक्यूटिव स्टाफ यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान एसएस चट्ठा की टीम द्वारा भी चाय व ब्रेड पकौड़े का लंगर लगाया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों द्वारा पांच प्यारा को सम्मानित किया गया। उधर, मालेरकोटला में स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरपर्व पर चल रही श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग डाले गए। इसमें महिदर सिंह परूथी व उनके पारिवारिक सदस्य विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान निकाले गए नगर कीर्तन का संगत ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया, तथा प्रसाद का वितरण किया गया। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि नगर कीर्तन के लिए सभी वर्गो का पूरा सहयोग मिला तथा हर जगह पर लोगों ने संगत का खास ख्याल रखा तथा पूरी मर्यादा का पाला भी किया गया। हेड ग्रंथी गुरजंट सिंह द्वारा परूथी व उनकी पत्नी महिदर कौर को 25वीं शादी की वर्षगांठ पर बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। मौके पर नरिदर पाल पाहवा, गुरचरन सिंह, जगदीप सिंह, बलवीर सिंह, कमलजीत सिंह, बहादर सिंह आदि उपस्थित थे। उधर, शहर से गुरुपर्व पर सजाए नगर कीर्तन का स्थानीय ट्रक यूनियन से किला रोड पर स्थित नगर निवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके प्रिसिपल शमशेर सिंह, मुकंद सिंह, जगजीत सिंह, कमलजीत सिंह, जरनैल सिंह व बलदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी