जल सप्लाई विभाग में नए भर्ती क्लर्कों परिवेक्षण समय दो वर्ष करने की मांग

जागरण संवाददाता, संगरूर : पीडब्लयूडी जल सप्लाई व सेनिटेशन मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की बै

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Aug 2017 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 08 Aug 2017 07:14 PM (IST)
जल सप्लाई विभाग में नए भर्ती क्लर्कों परिवेक्षण समय दो वर्ष करने की मांग
जल सप्लाई विभाग में नए भर्ती क्लर्कों परिवेक्षण समय दो वर्ष करने की मांग

जागरण संवाददाता, संगरूर :

पीडब्लयूडी जल सप्लाई व सेनिटेशन मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की बैठक हलका दफ्तर में जिला प्रधान राजवीर शर्मा बडरूखां की अगुवाई में की गई। बैठक को संबोधित करते राजवीर ने कहा कि नए भर्ती क्लर्क जिनकी भर्ती प्रक्रिया एसएसएस बोर्ड मोहाली की तरफ से 28 नवंबर 2015 को शुरु की गई थी व जिसमें विभिन्न विभागों में 2700 क्लर्क भर्ती किए गए थे। इनमें 300 क्लर्क जोकि मिन्नी सचिवालय चंडीगढ़ में नियुक्त किए गए थे। अब मिन्नी सचिवालय में पंजाब सरकार आम राज्य प्रबंध विभाग की तरफ से परसोनल विभाग की सलाह पर 300 क्लर्को का परख काल समय 3 वर्ष से कम करके 2 वर्ष कर दिया गया है। जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग में इसी प्रक्रिया के माध्यम से 400 क्लर्कों की भर्ती की गई थी व अब मिन्नी सचिवालय के दफ्तर की तरफ से वहां भर्ती क्लर्कों का परख काल समय 3 वर्ष से कम करके 2 वर्ष कर दिया गया है, क्योंकि इन क्लर्कों की भर्ती प्रक्रिया 28 नवंबर 2015 से शुरु हुई थी। पंजाब सरकार परसोनल विभाग की तरफ से नई भर्ती का परख काल समय 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष करने की हिदायतें 5 सितंबर 2016 को लागू की गई थी। मिन्नी सचिवालय को परसोनल विभाग अब दी गई सलाह अनुसार 3 वर्ष के परवेक्षण काल के समय की हिदायतें इससे पहले शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया वाले कर्मचारियों पर लागू नहीं होती। पंजाब सरकार की तरफ से जारी किए पत्र के आधार पर जल सप्लाई विभाग में भर्ती हुए क्लर्को का प्रोवेशनल काल समय भी 3 वर्ष से कम करके 2 वर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परख काल में जल्द कमी की जाए। इस मौके पर बल¨वदर ¨सह, लख¨वदर ¨सह, प्रीतपाल ¨सह, महेशइंद्र ¨सह, गुर¨वदर ¨सह, राहुल कुमार, गगनदीप ¨सगला, मनोज ¨जदल, मनोज कुमार, पुनीत कुमार, गगन इंसा, गुरतेज ¨सह, जश्नजोत कौर, कुल¨वदर कौर, सतवीर कौर, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी