श्री राम व श्री कृष्ण के जन्म पर छाई खुशियों का आचार्य ने किया गुणगान

अहमदगढ़ (संगरूर) श्री गणेश महोत्सव कमेटी द्वारा गांव कैंड के दीपक गोदाम में सातवें श्री गणपति महोत्सव के उपलक्ष में श्रद्धेय आचार्य विजेंद्र भाई कोशिक महाराज ने प्रधान आरके गर्ग अध्यक्षता में सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम जन्म व श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। आचार्य विजेंद्र भाई कौशिक ने भगवान श्री राम के जन्म पर अयोध्या में छाए उल्लास व महाराज दशरथ के महल में छाई खुशियों का वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। श्री कृष्ण जन्म की लीला का मनोहारी वर्णन किया व भगवान श्री कृष्ण का जन्म कैसे हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 03:28 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 06:03 PM (IST)
श्री राम व श्री कृष्ण के जन्म पर छाई खुशियों का आचार्य ने किया गुणगान
श्री राम व श्री कृष्ण के जन्म पर छाई खुशियों का आचार्य ने किया गुणगान

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : श्री गणेश महोत्सव कमेटी द्वारा गांव कैंड के दीपक गोदाम में सातवें श्री गणपति महोत्सव के उपलक्ष में श्रद्धेय आचार्य विजेंद्र भाई कौशिक महाराज ने प्रधान आरके गर्ग अध्यक्षता में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम जन्म व श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। आचार्य विजेंद्र भाई कौशिक ने भगवान श्री राम के जन्म पर अयोध्या में छाए उल्लास व महाराज दशरथ के महल में छाई खुशियों का वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। श्री कृष्ण जन्म की लीला का मनोहारी वर्णन किया व भगवान श्री कृष्ण का जन्म कैसे हुआ। जन्म के बारे में श्रीमछ्वागवत कथा के माध्यम से विस्तृत वृतांत बताया, जिससे कथा सुनने आए भक्तगण खुशी से झूम उठे। कृष्ण जन्म होते ही संपूर्ण सत्संग हाल जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा व गुलाब पुष्प की वर्षा की गई। आचार्य कौशिक ने भजनों की वर्षा कर भक्तों को आनंद विभोर कर दिया। इस अवसर पर बाल गोपाल के जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें बाबा वासुदेव टोकरी में बाल गोपाल को लेकर आए कथा के बीच में गाय मधुर भजन सुन आते ही श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। कृष्ण जन्म पर आयोजकों ने फूलों की वर्षा करते हुए शिशु कृष्ण वासुदेव की झांकी की आरती उतारी। श्री कृष्ण जन्म के प्रसंग का बड़ा सुंदर चित्रण किया गया। आनंद का आलम यह था कि इस अवसर पर स्वयं को झूमने से कोई रोक नहीं पाया। सभी के पैर अपना नियंत्रण खो बैठे व स्वयं श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर थिरकते रहे महिलाओं ने मंगल गीत गाए व पुरुषों ने जयघोष की। आस्था व्यक्त की श्री कृष्ण जन्म उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने माखन मिश्री का भोग लगाकर जमकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर आयोजक प्रधान आरके गर्ग, दीपक गर्ग, राजू सेतिया, सुरेश गर्ग, जितेंद्र गर्ग, नरेंद्र सेतिया, सुभाष गर्ग, राकेश गर्ग, महेंद्र पाल जिंदल, दीपक शर्मा, अशोक गुप्ता, अहमदगढ़ से पार्षद भोजराज शर्मा, राकेश जोशी, महेश शर्मा, देशराज शर्मा, विजय कुमार रोडा, जस¨वदर शर्मा, शारदा जोशी, सरस्वती शर्मा, गायत्री समर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी