फोटोग्राफर का लड़की से झगड़ा होने पर की आत्महत्या

संगरूर स्थानीय हरेड़ी रोड गली नंबर एक किराय के मकान में रहते एक फोटोग्राफर ने सोमवार बाद दोपहर अपने कमरे में खिड़की के पल्ले से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची व मृतक का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल संगरूर में भेज दिया। प्राथमिक जांच-पड़ताल में पुलिस ने पाया कि उक्त व्यक्ति इस घर में किसी बाहरी लड़की के साथ रह रहा था। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:34 AM (IST)
फोटोग्राफर का लड़की से झगड़ा होने पर की आत्महत्या
फोटोग्राफर का लड़की से झगड़ा होने पर की आत्महत्या

संवाद सूत्र, संगरूर : स्थानीय हरेड़ी रोड गली नंबर एक किराए के मकान में रहते एक फोटोग्राफर ने सोमवार बाद दोपहर अपने कमरे में खिड़की के पल्ले से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच-पड़ताल में पुलिस ने पाया कि उक्त व्यक्ति इस घर में किसी बाहरी लड़की के साथ रह रहा था। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

जानकारी अनुसार परमिदर सिंह उर्फ हैपी निवासी थलेस बाग कालोनी संगरूर पिछले कुछ माह से एक लड़की के साथ हरेड़ी रोड मोहल्ले में एक मकान किराये पर लेकर रह रहा था। मकान मालिक सज्जन सिंह ने बताया कि लड़की का आज सुबह से ही परमिदर सिंह के साथ किसी बात को लेकर काफी झगडा चल रहा था। दोनों कमरे में ही काफी शोर मचा रहे थे। लड़की दोपहर के समय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाने के लिए चली गई थी जिसके बाद पुलिस घर आई व दोनों को शांत करके चली गई। इसके बाद परमिदर व लड़की के बीच दोबारा से झगड़ा हो गया, जिसके बाद जब लड़की कमरे से बाहर आई तो परमिदर कमरे में चला गया व कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसी दौरान उसने खिड़की के दरवाजे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब अंदर से कोई आवाज न आई तो मकान मालिक को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। खिड़की में से झांक कर देखा तो परमिदर का शव खिड़की के दरवाजे से लटक रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सिटी-1 से हरजिदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस लड़की को भी पूछताछ के लिए साथ ले गई। एसएचओ हरजिदर ने कहा कि मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी