संघरेड़ी बने अकाली दल (ब) के शहरी जिला प्रधान
शिरोमणि अकाली दल (ब) जिला प्रधान इकबाल सिंह झूंदा व जिला लीडरशिप द्वारा भेजी सिफारिश पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने तेजिदर सिंह संघरेड़ी को संगरूर शहरी अकाली दल (ब) का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।
जागरण संवाददाता, संगरूर
शिरोमणि अकाली दल (ब) जिला प्रधान इकबाल सिंह झूंदा व जिला लीडरशिप द्वारा भेजी सिफारिश पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने तेजिदर सिंह संघरेड़ी को संगरूर शहरी अकाली दल (ब) का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, शिअद के जिला प्रधान इकबाल सिंह झूंदा, प्रकाश चंद गर्ग, सीनियर अकाली नेता बलदेव सिंह मान, गोबिद सिंह लोंगोवाल, गुलजार सिंह, भूपिदर सिंह भलवान, हरी सिंह नाभा, खुशपाल सिंह बीरकलां, सुखविदर सिंह, शेर सिंह बालेबाल, जिला प्रधान वरिदरजीत सिंह बजाज, जतिदर सिंह, बलविदर सिंह, गुरबिदर सिंह, रणजीत सिंह आदि द्वारा संघरेड़ी को बर्धाइ देते हुए पार्टी प्रधान का धन्यवाद किया गया है। बता दें कि संघरेड़ी तीन बार अध्यापक दल के राज्य प्रधान रह चुके हैं।