ढींडसा के हक में बाजीगर सेल के जिला प्रधान ने दिया इस्तीफा

संगरूर अकाली दल के बाजीगर सैल के जिला प्रधान कृष्ण लाल बाजीगर ने इस्तीफा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 06:15 AM (IST)
ढींडसा के हक में बाजीगर सेल के जिला प्रधान ने दिया इस्तीफा
ढींडसा के हक में बाजीगर सेल के जिला प्रधान ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, संगरूर :

अकाली दल के बाजीगर सेल के जिला प्रधान कृष्ण लाल बाजीगर, शिरोमणि अकाली दल के सर्किल चीमा के प्रधान जत्थेदार नाजर सिंह दियालगढ़, जिला सचिव कर्मजीत सिंह, मार्केट कमेटी चीमां के पूर्व सदस्य कर्म सिंह, डॉ. करनैल सिंह, अवतार सिंह व करनैल सिंह दियालगढ़ सहित एक दर्जन पदाधिकारियों ने राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा व पूर्व वित्त मंत्री परमिदर सिंह ढींडसा को पार्टी से निलंबित करने के रोष में अपने पदभार से इस्तीफा दे दिया है। यूथ नेता अमनबीर सिंह चैरी के निवास स्थान पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में सच की सुनवाई न हो ऐसी तानाशाह लीडरशिप के नेतृत्व में काम करना मंजूर नही है। सुखदेव सिंह ढींडसा व परमिदर सिंह ढींडसा के नेतृत्व में पंजाब व पंथ के भले की बात हो सकती है। इस मौके हरप्रीत सिंह ढींडसा, वरिदरपाल सिंह टीटू पीए व गुरमीत सिंह जोहल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी