जबर जुल्म विरोधी फ्रंट किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र अमरगढ़ (संगरूर) अमरगढ़ में भगवान वाल्मीकि सभा ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:02 AM (IST)
जबर जुल्म विरोधी फ्रंट किया प्रदर्शन
जबर जुल्म विरोधी फ्रंट किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, अमरगढ़ (संगरूर)

अमरगढ़ में भगवान वाल्मीकि व सत्गुरु रविदास जी के पंथ गुरुद्वारा साहिब अमरगढ़ के मुख्य सेवादार बाबा साहिब सिंह की सरपरस्ती व जबर जुल्म विरोधी फ्रंट के प्रांतीय प्रधान राज टोडरवाल की अगुआई में रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च निकालने के बाद मुख्य मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत का पुतला फूंका गया। टोडरवाल ने कहा कि आज हमारे देश के राजा ही बेईमान हो गया है, जिसे जनता की कोई परवाह ही नहीं है। किसानों व अनुसुचित वर्ग के लोगों पर लगातार हो रहे धक्के की उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों द्वारा चयनित शासक ही लोगों की समस्याओं को सुनने को तैयार नही हैं। इसी वजह से उन्होंने इस दिन महाबली रावण का पुतला जलाने की बजाय सरकारी तंत्र चला रहे लोगों के पुतले जलाने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के अन्नदाता को मोदी ने सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर कर दिया है।

chat bot
आपका साथी