कवि दरबार में लेखनों ने दी प्रस्तुति, सम्मानित

जेएनएन कविता स्कूल साहित्य सभा शेरपुर द्वारा वार्षिक समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:18 PM (IST)
कवि दरबार में लेखनों ने दी प्रस्तुति, सम्मानित
कवि दरबार में लेखनों ने दी प्रस्तुति, सम्मानित

जेएनएन, शेरपुर (संगरूर): कविता स्कूल साहित्य सभा शेरपुर द्वारा वार्षिक समागम केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के प्रधान डॉ तेजवंत सिंह मान की प्रधानगी में आयोजित किया गया। समागम में भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कवि दरबार का आयोजन किया। सम्मान समारोह में किस्साकार शेर सिंह शेरपुरी को वारिस शाह यादगारी शिरोमणि किस्साकार, नौजवान कहानीकार जसवीर सिंह दीदारगढ़ को उनकी वातावरण संबंधी कहानियों की किताब पवन गुरु, पानी पिता लिखने के लिए वातावरण प्रेमी कहानीकार, केन्द्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों) के महासचिव पवन हरचंदपुरी को भारती साहित्य अकादमी पुरस्कार व छंद शास्त्री जंग सिंह फट्टड़ को 82 वर्ष की आयु में फारसी की डिग्री करने के लिए सम्मानित किया गया। समागम में डॉ तेजा सिंह तिलक, प्रिसिपल कमलजीत सिंह टिब्बा, उपन्यासकार भोला सिंह संघेड़ा, केशर सिंह ग्रेवाल, नाहर सिंह मुबारकपुरी, सुरजीत सिंह, जगदेव शर्मा, अमरजीत सिंह अमन, भोला सिंह टिब्बा, सुखदेव सिंह औलख, गुरचरण सिंह दिलबर, मास्टर महिदर प्रताप, रणजीत सिंह कालाबुला, राजिदरजीत सिंह कालाबुला, अली जमीर जहीर, सुखविदर स्नेह, करतार ठुल्लीवाल, नायब सिंह बुक्कणवाल, दर्शन सिंह ठीकरीवाल, गुरदयाल सिंह शीतल, मास्टर मग्घर सिंह भूदन, कामरेड रमेश जैन धूरी व हरदीप सिंह कालाबुला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी