लोगों की सेवा करने से मिलती है आत्मिक संतुष्टि : चट्ठा

सुनाम भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एडवोकेट अमृत राजदीप सिंह चट्ठा पिछले कई दिनों से सेवा में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Apr 2020 03:52 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2020 05:28 PM (IST)
लोगों की सेवा करने से मिलती है आत्मिक संतुष्टि : चट्ठा
लोगों की सेवा करने से मिलती है आत्मिक संतुष्टि : चट्ठा

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एडवोकेट अमृत राजदीप सिंह चट्ठा पिछले कई दिनों से लोगों की जरूरतों को पूरा करने में लगे हुए है। अमृत राजदीप सिंह चट्ठा ने बताया कि जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में लॉकडाउन का फैसला लिया तभी से उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लोगों के लिए कुछ खास करने का मन बनाया। उनकी तरफ से प्रतिदिन 20 लोगों के लिए घर से तैयार किया खाना जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है। लगभग 500 मास्क घर में बनाकर बांटना। 20 परिवारों को राशन सामग्री, कॉलोनी में काम करने वाले चार सेवादारों को 1100-1100 रुपए की आर्थिक सहायता करना, अपनी पत्नी की तीन दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई। अपने साथियों सहित 11000 रुपये पीएम केयर में दान करना शामिल है। उन्होंने कहा कि देशहित में सभी का यह कर्तव्य भी बनता है कि मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आएं।

chat bot
आपका साथी