श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सामग्री के ट्रक रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रधान सुनील कांत की अगुवाई में लंगर के लिए दो ट्रक राशऩ गीता भवन से रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 06:39 AM (IST)
श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सामग्री के ट्रक रवाना
श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सामग्री के ट्रक रवाना

जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : स्थानीय श्री बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी द्वारा आगामी 1 जुलाई से शुरू होने जा रही यात्रा के लिए प्रधान सुनील कांत की अगुवाई में 31 वें लंगर के लिए दो ट्रक राशन गीता भवन से रवाना किए गए। इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर अकाली दल के सीनियर नेता अमनवीर सिंह चेरी ने रवाना किया। ट्रकों को रवाना करने से पहले गीता भवन में आरती की गई। इसमें मौके पर मौजूद सभी शहरवासियों व समाजिक संस्थाओं के नुमाइंदों ने भाग लिया। अकाली दल के सीनियर नेता अमनवीर सिंह चेरी ने कहा कि पूरे देश से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में भाग लेने आते हैं व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुनाम की श्री बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर सामग्री का पहला जत्था भेजा गया है। सभी को अपनी श्रद्धा के मुताबिक लंगर के लिए दान देकर पुण्य कमाना चाहिए। प्रधान सुनील कांत व उप प्रधान रविदर गोरखा ने बताया कि कमेटी द्वारा यह भंडारा शेषनाग के रास्ते में लगाया जाता है, जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर, रहने का प्रबंध आदि सभी सुविधाएं दी जाती है। उन्होंने बताया कि यह भंडारा स्थानीय लोगों के सहयोग से पिछले 31 वर्षों से भगवान शिव की कृपा से लगाया जा रहा है। इस मौके भगीरथ राय गोयल, मनप्रीत बांसल, विक्रम गर्ग, यादविदर निर्माण, कांता पप्पा, मोनिका गोयल, सुखविदर कौर ढिल्लों, मनिदर सिंह लख्मीरवाला, शंकर बांसल, राजीव मिटा, हरी देव गोयल, शिव जिदल, चमकौर सिंह मोरावली, पार्षद दर्शन सिंह, दीपक गर्ग, विमल जैन, निशु गर्ग, ईश्वर सिंह राणा, संजीव गोना, देस राज पम्मी, जगदीश बांसल, अशोक घोगा आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी