पंजाबियों का नया टशन, Two wheeler पर दुल्हन, Social Media पर धमाल मचा रहा Video

संगरूर में एक दूल्हा स्कूटर पर ही बरात लेकर गया और दुल्हन के साथ वापसी भी स्कूटर पर ही की। कुछ दिन पहले बठिंडा में भी ऐसा ही मामला सामने आया था।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 08:52 AM (IST)
पंजाबियों का नया टशन, Two wheeler पर दुल्हन, Social Media पर धमाल मचा रहा Video
पंजाबियों का नया टशन, Two wheeler पर दुल्हन, Social Media पर धमाल मचा रहा Video

जेएनएन, संगरूर। अपने टशन व कुछ अलग करने के लिए जाने जाते पंजाबियों में शादी के बाद दुल्हन को घर लाने का ट्रेंड भी बदलने लगा है। बुधवार को संगरूर में एक दूल्हा स्कूटर पर ही बरात लेकर गया और दुल्हन के साथ वापसी भी स्कूटर पर ही की। कुछ दिन पहले बठिंडा में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक दूल्हा शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को साइकिल पर लेकर घर पहुंचा था। उसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

संगरूर में बुधवार को हुई इस शादी के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर खूब घूमा। लोगों ने भी दिड़बा के गांव जनाल का दूल्हे नवजोत सिंह के इस प्रयास की सराहना की। धूमधाम से शादी करने से बचने व सादे विवाह का संदेश देने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बाबा के पास जाने के लिए छटपटाती है नाबालिग लड़की, अश्लील Video भेज Followers ने किया Brain wash

गांव खडियाल की रहने वाली नवजोत की पत्नी सुखवीर कौर ने बताया कि जब नवजोत ने स्कूटर पर लाने की बात की तो पहले उसे भी अजीब लगा। बाद में वह भी मान गई और बुधवार को उसकी डोली स्कूटर पर ही गई। नवजोत सिंह ने बताया कि लोग हेलीकॉप्टर व अन्य महंगी गाडिय़ों में शादी करने को पहल दे रहे हैं, जबकि उसका मानना है कि शादी पर फिजूल खर्च करने की बजाय पैसे को लोगों की सेवा पर लगाया जाए।

यह भी पढ़ें: 'हवालाती' Pittbull ने रातभर करवाई खूब सेवा, खाया दो किलो Meat, सुबह पुलिस को 4 KM दौड़ाया 

बाकी प्रबंध भी किया था सादा

नवजोत के चाचा तरनजीत सिंह ने बताया कि विवाह का बाकी प्रबंध भी सादा ही किया गया। नवजोत की इच्छा थी कि वह महंगी गाडिय़ों मेंं डोली लाने के बजाय अपनी हमसफर को स्कूटर पर लेकर आएगा। उन्होंने भी उसकी बात का मान रखा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी