तस्करों पर कत्ल का पर्चा दर्ज करे कैप्टन सरकार : अरोड़ा

संवाद सूत्र सुनाम उधम सिंह वाला (संगरूर) पंजाब के तीन जिलों में जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM (IST)
तस्करों पर कत्ल का पर्चा दर्ज करे कैप्टन सरकार : अरोड़ा
तस्करों पर कत्ल का पर्चा दर्ज करे कैप्टन सरकार : अरोड़ा

संवाद सूत्र, सुनाम उधम सिंह वाला (संगरूर) : पंजाब के तीन जिलों में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकारी तंत्र द्वारा शराब के बड़े कारोबारियों को पकड़ने की बजाए छोटे छोटे शराब के कारिदों, आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके खानापूर्ति की जा रही है। उक्त शब्द आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने पेश किए। अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री महाराजा अमरिदर सिंह की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार की जहरीली व नाजायज शराब के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई को लोंगों की आंखों में अंधेरा करना कहा। उन्होंने दोष लगाया कि महाराजा अमरिदर सिंह की कहनी व करनी में बहुत अंतर है। कैप्टन द्वारा दोषियों के खिलाफ धारा 302 के तहत कत्ल के मुकदमे दर्ज करने का एलान किया था, परंतु अब तक एक भी पर्चे में कत्ल की धारा का जिक्र नहीं किया। अरोड़ा ने कांग्रेस के विधायक पर नाजायज शराब के धंधे में शामिल होने का जिक्र करते दोष लगाया कि सरकार अपने चहेतों को बचाने के लिए गरीब लोगों पर पर्चे देकर मुख्य दोषियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह पर वादों से मुकरने का दोष लगाते याद करवाया कि कैप्टन द्वारा चुनाव से पहले तलवंडी साबो में गुटका साहिब की कसम खाकर चार सप्ताह में नशे खत्म करने का वादा किया, लेकिन यह दावा सरकार बनने से साढ़े तीन वर्ष बाद भी पूरा नही हुआ। उन्होंने सरकार से मांग की कि नशे के बड़े तस्करों पर कार्रवाई करके उन पर कत्ल के पर्चे दर्ज करें, ताकि पंजाब के लोगों को नशे से मुक्त करवाया जा सके।

chat bot
आपका साथी