मलकी खुह ते भरदी पइ सी पानी.. गीत जाकर मनाई लोहड़ी

संगरूर जिला पैंशनर्स भवन तहसील कांप्लेक्स में स्टेट मिनिस्ट्रियल एंड अलाइड पैंशनरज वेल्फेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान जसवीर सिंह खालसा चेयरमैन रविदर सिंह के नेतृत्व में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। समागम दौरान समाज सेवी नत्थू लाल ढींगरा द्वारा विशेष तौर पर शिरकत की र्गइ। महासचिव हरदीप सिंह व सुरिदर सिंह द्वारा किए मंच संचालन दौरान अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी शांति र्भाइचारे व आपसी प्रेम का प्रतीक है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 11:00 PM (IST)
मलकी खुह ते भरदी पइ सी पानी.. गीत जाकर मनाई लोहड़ी
मलकी खुह ते भरदी पइ सी पानी.. गीत जाकर मनाई लोहड़ी

जागरण संवाददाता, संगरूर

जिला पेंशनर्स भवन तहसील कांप्लेक्स में स्टेट मिनिस्ट्रियल एंड अलाइड पेंशनरज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान जसवीर सिंह खालसा, चेयरमैन रविदर सिंह के नेतृत्व में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। समागम दौरान समाज सेवी नत्थू लाल ढींगरा द्वारा विशेष तौर पर शिरकत की गई। महासचिव हरदीप सिंह व सुरिदर सिंह द्वारा किए मंच संचालन दौरान अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी शांति, भाईचारे व आपसी प्रेम का प्रतीक है। इस अवसर पर पेश किए गए सभ्याचारक प्रोग्राम दौरान राम सिंह महमी द्वारा मलकी खुह ते भरदी पइ सी पानी, वेद प्रकाश सचदेवा द्वारा सुंदर मंदरिए, महेश जोहर ने दुल्ला भट्टी पेश किए। रजिदर सिंह, किशोरी लाल, बलजिदर सिंह व राज कुमार शर्मा ने सभी को मिलकर प्रत्येक त्योहार मनाने को प्रेरित किया। इस मौके वाइस चेयरमैन लाल चंद सैणी, सीनियर उपप्रधान ओम प्रकाश खीपल, डॉ. मनमोहन सिंह, मास्टर राम सरूप लीशेर, तिलक राज ओम प्रकाश शर्मा, संत कुमार, जगदीश राय सिगला, हंसराज ग्रोवर, उत्तम चंद मदान के अलावा सीनियर सिटीजन व पेंशनर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी