कुर्बानियों की बदौलत मिली आजादी : एसडीएम पवित्र सिंह

दिड़बा (संगरूर) 73वें आजादी दिवस के सबंधी दिड़बा में समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 05:10 PM (IST) Updated:Fri, 16 Aug 2019 05:59 PM (IST)
कुर्बानियों की बदौलत मिली आजादी : एसडीएम पवित्र सिंह
कुर्बानियों की बदौलत मिली आजादी : एसडीएम पवित्र सिंह

जेएनएन, दिड़बा (संगरूर) : दिड़बा में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म एसडीएम पवित्र सिंह ने अदा की। इस मौके पर स्कूल के छात्रों द्वारा देश भक्ति के गीत, कोरियोग्राफी, डांस, गिद्दा व भांगड़ा पेश किया गया। मंच संचालन तरसेम सिंह सिद्धू ने किया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। एसडीएम पवित्र सिंह ने देश निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस आजादी का आनंद हम लें रहे हैं, इस आजादी को हमारे पूर्वजों ने बेइंतहा कुर्बानियां देकर हासिल किया था। इसलिए बेशकीमती आजादी को संभाल कर रखना हमारा कर्तव्य है। हमें देश के प्रति अपने फर्ज को भी जिम्मेदारी से पूरा करना चाहिए। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई स्कीमें बिना किसी भेदभाव के लागू की जाएंगी। इस मौके पर एसएचओ मेजर सिंह, तहसीलदार राजपाल सिंह सेखों, नायब तहसीलदार गुरबंस सिंह, नगर पंचायत प्रधान बिट्टु खान, कांग्रेस के प्रांतीय सचिव सतनाम सिंह सत्ता, जीओजी कैप्टन गुलाब सिंह, बीडीपीओ अली अकबर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी