सिविल अस्पताल में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम

पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन द्वारा जहां प्रदेश में बने सिविल अस्पतालों की नुहार सुधारने को लेकर विभिन्न प्रयत्न किए जा रहे है, वहीं सिविल अस्पताल बरनाला में तीसरी आंख के पैहरे के बाद अब आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुरानी बि¨ल्डग में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है। गौरतलब हो कि सिविल अस्पताल में जहां लोगों को अन्य सेहत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है व रैड क्रास द्वारा जन औफधि से सस्ती दवा उपलब्ध करवाई जा रही है, वहीं अब इलाज के लिए भर्ती होने वाले मरीजों की आगजनी की घटनाओं में सुरक्षा को यकीनी बना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 03:37 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 03:37 PM (IST)
सिविल अस्पताल में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम
सिविल अस्पताल में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम

संवाद सहयोगी, बरनाला : पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन द्वारा जहां प्रदेश में बने सिविल अस्पतालों की नुहार सुधारने को लेकर विभिन्न प्रयत्न किए जा रहे है, वहीं सिविल अस्पताल बरनाला में तीसरी आंख के पहरे के बाद अब आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुरानी बि¨ल्डग में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है। गौरतलब हो कि सिविल अस्पताल में जहां लोगों को अन्य सेहत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है व रैड क्रास द्वारा जन औषधि से सस्ती दवा उपलब्ध करवाई जा रही है, वहीं अब इलाज के लिए भर्ती होने वाले मरीजों की आगजनी की घटनाओं में सुरक्षा को यकीनी बना दिया गया।

एसएमओ डॉक्टर जसवीर ¨सह औलख ने कहा कि पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन द्वारा आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए लाखों की लागत से सिविल अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है, इससे जहां आपातकालीन स्थिती में आगजनी की घटनाओं में नियंत्रण होगा, वहीं इलाज के लिए भर्ती मरीजों की आगजनी की घटनाओं में सुरक्षा यकीनी हो गई है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी गुरजीत ¨सह ने कहा कि पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन द्वारा आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में किए जा रहे प्रयत्न सराहनीय है। उन्होने कहा कि लोगों को आगजनी की घटनाओं में भगदड़ नही मचाई चाहिए, बल्कि शांतमय तरीके से घटना को नियंत्रण करने का प्रयास करना चाहिए, इससे भगदड़ में जाने वाली कीमती जानें बच सकती है।

chat bot
आपका साथी