धीयां पुत्र एक समान, मानें इसको सारा जहां.. का लोहड़ी पर दिया संदेश

जागरण संवाददाता, संगरूर : आसरा ग्रुप में लोहड़ी का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। आसरा ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 04:21 PM (IST)
धीयां पुत्र एक समान, मानें इसको सारा जहां.. का लोहड़ी पर दिया संदेश
धीयां पुत्र एक समान, मानें इसको सारा जहां.. का लोहड़ी पर दिया संदेश

जागरण संवाददाता, संगरूर :

आसरा ग्रुप में लोहड़ी का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। आसरा ग्रुप की 150 से अधिक अध्यापकों ने भाग लिया। आसरा कॉलेज आफ इंजीनिय¨रग के प्रांगण में लोहड़ी सजाकर त्योहार को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. आरके गोयल, एमडी डॉ. केशव गोयल, सत्या देवी, प्रियंका गोयल, अंजू गोयल ने लोहड़ी जलाने की रस्म अदा की। ¨प्रसिपल डॉ. योगेश्वर चौहान ने आए सभी मेहमानों व अध्यापकों का स्वागत किया। अध्यापकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। मुख्य मेहमान ने कहा कि हमें सभी को बेटियों की लोहड़ी मनाने का संदेश देना चाहिए। आजकल लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने धीआं पुत्र एक समान, माने इसको सारा जहां कहते हुए आज के लोहड़ी के समागम को आसरा की सभी बेटियों को समर्पित किया। एमडी डॉ. केशव गोयल ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते कहा कि हमें सभी को लोहड़ी के इस त्योहार से प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि आपसी भाईचारा व प्यार को बढ़ावा मिल सके। नया समेस्टर शुरु करने से पहले सभी को एक अच्छा अकादमिक सेशन चलाने की प्राथमिकता दी। इस मौके पर प्रो. बीएल गोहल, डॉ. एसके धामी, प्रो. अशोक ¨जदल, पंकज ¨सगला, डॉ. शफी मोहम्मद, प्रो. जीपी ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी