रेल रोको आंदोलन समाप्त, पहली से फिर रोकेंगे

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) कृषि विधेयकों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने धरना लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:00 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 10:00 PM (IST)
रेल रोको आंदोलन समाप्त, पहली से फिर रोकेंगे
रेल रोको आंदोलन समाप्त, पहली से फिर रोकेंगे

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : कृषि विधेयकों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन उगराहां द्वारा छाजली रेलवे ट्रैक पर लगाया गया जिला स्तरीय रेल रोको आंदोलन का धरना शनिवार बाद दोपहर समाप्त कर लिया गया। साथ ही किसान संगठन ने एलान किया कि केंद्र सरकार खिलाफ संघर्ष पर विराम नहीं लगाया है, बल्कि एक अक्टूबर को पूरी ताकत व जोर से साथ रेल रोको आंदोलन पूरी योजनाबंदी सहित अनिश्चितकालीन समय के लिए आरंभ करेंगे। इस संघर्ष की अगली रूपरेखा शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर लोंगोवाल में तैयार की जाएगी व फिर पंजाब भर में विभिन्न जगहों पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

भाकियू के प्रांतीय उपप्रधान जनक सिंह भुटाल ने कहा कि एक अक्टूबर को 31 किसान संगठनों द्वारा संयुक्त तौर पर रेल रोको आंदोलन आरंभ किया जाएगा। रेलगाड़ियों का यह चक्का जाम कृषि विधेयक रद होने पर ही समाप्त किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का गांवों सहित हर जगह पर विरोध किया जाएगा। जिला प्रधान अमरीक सिंह गंढ़ुआं ने कहा कि 28 सितंबर को लोंगोवाल में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा। नौजवान यूनियनों को भी इस समागम के लिए आह्वान किया गया है। नौजवान बसंती पगड़ियां व दुपट्टे लेकर पहुंचें। उन्होंने नौजवानों से आह्वान किया कि वह गीतकारों व गायकों को छोड़कर शहीद भगत सिंह की विचारधारा को अपनाकर इस आंदोलन में साथ कदम से कदम आगे बढ़ाएं, ताकि किसान विरोधी नीतियां थोपने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने कृषि विधेयक कानून को रद करवाने, बिजली एक्ट 2020 को रद करवाने, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करवाने, लेखक व बुद्धिजीवियों को जेलों से आजाद करवाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी