यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किसानों को पराली प्रबंधन के लिए किया जागरूक
कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ी द्वारा धान की पराली की संभाल व धान की सीधी बीजी फसल बारे एक दिवसीय जागरूकता प्रोग्राम व खेत दिवस गांव रामनगर सीबिया में मनाया गया।

जागरण संवाददाता, संगरूर
कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ी द्वारा धान की पराली की संभाल व धान की सीधी बीजी फसल बारे एकदिवसीय जागरूकता प्रोग्राम व खेत दिवस गांव रामनगर सीबिया में मनाया गया। प्रोग्राम में करीब 50 किसानों ने भाग लिया।
डा. मनदीप सिंह सहायक डायरेक्टर (प्रशिक्षण) ने किसानों को संबोधित करते हुए धान की पराली को संभालने व प्रबंधन के लिए प्रेरित किया व पराली की संभाल के लिए पीएयू लुधियाना की तरफ से सिफारिश की खेती मशीनरी का प्रयोग बारे बताया। उन्होंने धान की सीधी बिजाई करने से होने वाली पानी व लेबर की बचत की जानकारी भी दी। डा. सुनील कुमार सहायक प्रो़फैसर ने पराली की संभाल संबंधी मशीनरी जैसे कि हैपीसीडर, सुपरसीडर, मलचर, पलटाऊ हल, कटर-कम- सप्रेडर, जीरोड्रिल आदि का प्रयोग बारे विस्तार में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मशीन की सही प्रयोग के लिए धान की कटाई एसएमएस वाली कंबाइन से करवाना बहुत जरूरी है, ताकि पराली वाले खेतों में गेहूं की सीधी बिजाई दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या न आए। प्रगतिशील किसान हरविदर सिंह ने धान की सीधी बिजाई, बैंडों पर बिजाई बाबत अपने निजी तुजुर्बे सांझे किए व अपनी फसल का दौरा करवाया। उन्होंने किसानों की तरफ से पूछे सवालों के जवाब भी दिए। समूह किसानों ने पराली को संभालने व धान की सीधी बिजाई की तकनीक अपनाने के लिए समर्थन किया।
---------------------
दर्शन सिंह के खेत में करवाया क्राप रेजिडयू डीकंपोजर का ट्रायल
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : खेतीबाड़ी व किसान भर्लाइ विभाग ब्लॉक सुनाम की टीम द्वारा यूपीएल कंपनी के सहयोग से किसान दर्शन सिंह के खेत में पराली को बगैर आग लगाए मिट्टी में मिलाने संबंधी क्राप रेजिडयू डीकंपोजर का ट्रायल करवाया गया। खेतीबाड़ी विकास अफसर सुनाम डा. दमनप्रीत सिंह व नरिदरपाल सिंह ने बताया कि ट्रायल का मकसद किसानों को पराली न जलाकर इसे खाद के रूप में इस्तेमाल करने संबंधी जागरूक करना है, ताकि गेहूं की सीधी बुर्वाइ कर अधिक मुनाफा कमाया जा सके। आने वाले समय में धान की कर्टाइ के बाद ट्रायल जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि किसान दर्शन सिंह गत दस वर्षों से मल्चर, सुपर सीडर व चौपर मशीनरी से पराली की संभाल कर गेहूं की बुर्वाइ करता आ रहा है। मौके पर गुरप्रीत सिंह, कृपाल सिंह, अमनदीप सिंह, सोमप्रकाश आदि मौजूद थे।