आरएसएस की कठपुतली बनी केंद्र सरकार : कांगड़ा

संगरूर यूथ कांग्रेस के प्रधान साजन कांगड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह पर साधा निशाना।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 04:26 PM (IST)
आरएसएस की कठपुतली बनी केंद्र सरकार : कांगड़ा
आरएसएस की कठपुतली बनी केंद्र सरकार : कांगड़ा

जागरण संवाददाता, संगरूर :

विधानसभा हलका संगरूर से यूथ कांग्रेस के प्रधान साजन कांगड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह को देश के संविधान व देश के लिए बड़ा खतरा करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आरएसएस चला रही है व सरकार आरएसएस की कठपुतली बनकर रह गए हैं। मोदी सरकार संविधान विरोधी हो चुकी है, सबसे पहले एससीएसटी एक्ट को कमजोर करने के लिए दलितों पर बड़ा हमला किया। इसका समूह दलित भाईचारे द्वारा इक्टठे होकर जवाब देने के बाद अब साजिश के तहत विशेष वर्ग को निशाना बनाते हुए सीएए के काले कानून बनाए जा रहे हैं। मोदी व शाह की जोड़ी देश निवासियों को धार्मिक आधार पर बांटकर देश का माहौल खराब करना चाहती है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत को आजाद करवाने में प्रत्येक वर्ग ने बराबर सहयोग दिया है।

chat bot
आपका साथी