भाजपा वर्करों ने कौंसिल चुनाव के लिए किया मंथन

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल के नेतृत्व में ग्रीन लान रेस्तरां में आयोजित बैठक के दौरान नगर कौंसिल चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 03:22 PM (IST)
भाजपा वर्करों ने कौंसिल चुनाव के लिए किया मंथन
भाजपा वर्करों ने कौंसिल चुनाव के लिए किया मंथन

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल के नेतृत्व में ग्रीन लान रेस्तरां में आयोजित बैठक के दौरान नगर कौंसिल चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में विशेष रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद गुप्ता, लाजपत गर्ग, शंकर बांसल, सुनील कांत, दीवान गोयल ने शिरकत की।

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है। पार्टी के दिशानिर्देश अनुसार पार्टी पूरे दम के साथ मैदान में उम्मीदवार उतारेगी। किसानी आंदोलन की आड़ में कुछ शरारती तत्वों ने पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की है, जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी को चार वर्ष पंजाब में शासन करते हो गए हैं, परंतु वह जनता से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। इसलिए अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा शहरी मतदाताओं के साथ धोखा किया है। बिजली के रेटों में बढ़ोतरी करके धोखा किया है। जानबूझकर पक्षपात किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मोनिका गोयल, लक्ष्मण रैगर, जिला महासचिव शैली बांसल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमृतराज चट्ठा, डा जगमहिदर सैनी, योगेश गर्ग, संदीप जिदल, नंद किशोर मित्तल, जरनैल सिंह ढोट, भगवान सिंह ढोट, मोहित गर्ग, श्याम चंद, परमिदर गोयल, अशोक सिगला एवं समूह कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी