अरोड़ा महासभा तीन नवंबर को गुरुद्वारा हरगोबिदपुरा में मनाएंगी प्रकाश पर्व

संगरूर अरोड़ा महासभा जिला संगरूर के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 06:41 PM (IST)
अरोड़ा महासभा तीन नवंबर को गुरुद्वारा हरगोबिदपुरा में मनाएंगी प्रकाश पर्व
अरोड़ा महासभा तीन नवंबर को गुरुद्वारा हरगोबिदपुरा में मनाएंगी प्रकाश पर्व

जागरण संवाददाता, संगरूर : अरोड़ा महासभा जिला संगरूर के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक सभा के चेयरमैन जसविदर सिंह प्रिस, जिला प्रधान हरीस टुटेजा, सरपरस्त डॉ. महिदर नंदवानी व महासचिव राजेश थरेजा के नेतृत्व में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व तीन नवंबर को गुरुद्वारा हरगोबिदपुरा नूरपुर मोहल्ला में मिलकर मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला सचिव एसएल चावला व सभा के सरपरस्त नरसिंह लाल लूथरा, ओपी कपिल ने कहा कि गुरु साहिब ने पूरी दुनिया को किसी पक्षपात के बगैर सर्व सांझा संदेश दिया है। वह शांति के पुंज थे। सभा सदस्यों ने समागम में तन मन से सेवा करने का प्रण किया।

इस मौके पर जिला प्रधान तिलक राज सतीजा, नंद लाल अरोड़ा, सचिव प्रेम ग्रोवर, हैपी मुल्तानी, लीगल सलाहकार नीरज कालड़ा, दीपक ग्रोवर, वित्त सचिव डिपल अरोड़ा, तरूण खरबंदा के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी