अकाली-भाजपा आज मनाएंगी कांग्रेस सरकार खिलाफ विश्वासघात दिवस

संगरूर कांग्रेस सरकार को पंजाब में राज करते हुए पूरे दो वर्ष पूरे होने के बाद भी लोगों से किए वादे पूरे न होने के रोष में अकाली-भाजपा वर्कर 16 मार्च को विश्वाश्घात दिवस मनाया जा रहा है। भाजपा के जिला महासचिव रणदीप सिंह दिओल व प्रांतीय कार्यकारी सदस्य सरजीवन जिदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो भी लोगों से वोटों के समय 2017 में वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 05:51 PM (IST)
अकाली-भाजपा आज मनाएंगी कांग्रेस सरकार खिलाफ विश्वासघात दिवस
अकाली-भाजपा आज मनाएंगी कांग्रेस सरकार खिलाफ विश्वासघात दिवस

जागरण संवाददाता, संगरूर : कांग्रेस सरकार को पंजाब में राज करते हुए पूरे दो वर्ष पूरे होने के बाद भी लोगों से किए वादे पूरे न होने के रोष में अकाली-भाजपा गठबंधन के वर्करों द्वारा 16 मार्च को विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा। भाजपा के जिला महासचिव रणदीप सिंह दिओल व प्रांतीय कार्यकारी सदस्य सरजीवन जिदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव 2017 में वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। हर वर्ग सरकार से दुखी है। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जोगी राम साहनी व प्रांतीय कार्यकारी सदस्य सुनील गोयल ने कहा कि पंजाब की सरकार पिछले दो वर्षों में फेल साबित हुई है। कांग्रेस के अपने ही वर्कर नशा बेचते हुए पकड़े जा रहे हैं, कांग्रेसी विधायक ही पंजाब में खुलेआम नशा बिकने की बात कह रहे हैं व आगामी 2019 के लोस चुनावों में लोग कांग्रेसियों को जरूर सबक सिखाएंगे। सरकार की नाकामी के खिलाफ 16 मार्च को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष धरना लगाया जाएगा व फिर लालबत्ती चौक में सरकार का पुतला जलाकर रोष जाहिर करेंगे।

chat bot
आपका साथी