कोरियोग्राफी मुकाबले में विद्या रत्न कॉलेज प्रथम

जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) भाई गुरदास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हुए टेकफेस्ट 2016 के दौरान कोरियोग्र

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 05:36 PM (IST)
कोरियोग्राफी मुकाबले में विद्या रत्न कॉलेज प्रथम

जेएनएन, लहरागागा (संगरूर)

भाई गुरदास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हुए टेकफेस्ट 2016 के दौरान कोरियोग्राफी मुकाबले करवाए गए। मुकाबले में विद्या रत्न ग्रुप ऑफ कॉलेज ने लेक्चरर मनजीत शर्मा की अगुवाई में पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की तरफ से पेश की गई भगत ¨सह की जीवनी पर आधारित कोरियोग्राफी व वृक्ष लगाओ, बेटी बचाओ को क्रमश: पहला व दूसरा स्थान मिला। संस्था के चेयरमैन चैरी गोयल व एमडी हिमांशु गर्ग ने कहा कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास करना है ताकि वह सभ्याचार को आगे लेकर जा सके। संस्था भविष्य में भी सभ्याचार को लेकर विद्यार्थियों को सही दिशा देती रहेगी। इस दौरान कॉलेज के ¨प्रसिपल इंजीनियर विजय गर्ग व डॉ. लीना लोर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सभ्याचारक गतिविधियों में भी हिस्सा डालना आज के समय की जरूरत है। संस्था की तरफ से विजयी टीम को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लेक्चरर तल¨वदर ¨सह, सु¨रदर कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी