खर्चा रिकार्ड दुरुस्त न होने पर नोटिस जारी

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 02:18 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 02:18 AM (IST)
खर्चा रिकार्ड दुरुस्त न होने पर नोटिस जारी

जागरण संवाददाता, संगरूर

भारत चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा हलका संगरूर-12 में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के खर्चे का हिसाब रखने के लिए नियुक्त किए खर्चा आब्जर्वर सुधांशु शेखर द्वारा गत दिवस उम्मीदवारों के खर्चा रजिस्टर व संबंधित रिकार्ड की पड़ताल की गई। इस दौरान धर्म सिंह (आजाद), मदन भट्टी (बहुजन समाज पार्टी), ज्योति देवाजी अनसुईया (आजाद), गुरप्रीत सिंह (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया एमएल लिब्रेशन) व जीत सिंह (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया एमएल रेड स्टार) द्वारा खर्चा आब्जर्वर के पास अपना खर्चा रजिस्टर व संबंधित रिकार्ड पेश नहीं किया गया।

इसके अतिरिक्त सुखदेव सिंह ढींडसा (शिरोमणि अकाली दल-भाजपा), भगवंत मान (आम आदमी पार्टी), विजयइंद्र सिंगला (कांग्रेस), बिजेंद्र (आजाद), कर्म सिंह (आजाद), जोगिंदर सिंह (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मा‌र्क्सवादी), सुखदेव राम शर्मा (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), जसवंत सिंह (बहुजन मुक्ति पार्टी) व मनोज कुमार (आजाद) द्वारा अपने खर्चा रजिस्टर व संबंधित रिकार्ड खर्चा आब्जर्वर के पास पेश किए गए।

पड़ताल के दौरान उम्मीदवारों के रजिस्ट्रर व रिकार्ड को शेडो रजिस्टर से मिलाया गया, जिसमें अंतर पाया गया। इस पर रिटर्निग ऑफिसर कविता सिंह द्वारा उक्त उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया गया है कि इस अंतर के बारे में अपना जवाब 48 घंटे के भीतर दें।

chat bot
आपका साथी