पैर स्लिप होने से भाखड़ा नहर में गिरी विवाहिता

एक विवाहित महिला पैर स्लिप होने के कारण भाखड़ा नहर में बह गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 06:28 AM (IST)
पैर स्लिप होने से भाखड़ा नहर में गिरी विवाहिता
पैर स्लिप होने से भाखड़ा नहर में गिरी विवाहिता

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: कीरतपुर साहिब के निकट शनिवार शाम के समय एक विवाहित महिला पैर स्लिप होने के कारण भाखड़ा नहर में बह गई, जिसे पंजाब पुलिस के एक हवलदार ने लोगों की सहायता के साथ सुरक्षित बाहर निकाला। रेश्मा (24) पुत्री मोहन लाला वासी गांव करतारपुर थाना नूरपुरबेदी का विवाह करीब सात वर्ष पहले विजय कुमार वासी गांव टकारला थाना बलाचौर के साथ हुआ था और उसकी एक चार वर्षीय बच्ची भी है। रेश्मा किसी काम से कीरतपुर साहिब में आई हुई थी। इस दौरान जब वह पुलिस थाना कीरतपुर साहिब के समक्ष भाखड़ा नहर में पानी पीने व हाथ धोने के लिए उतरी, तो उसका पैर स्लिप हो गया और वह नहर के तेज पानी में बह गई। इस दौरान पुलिस थाना कीरतपुर साहिब में तैनात हवलदार जुझार सिंह ने उसे नहर में बहते देख लिया और उसके बचाव के लिए नहर में परना फेंका और आसपास के लोगों की सहायता के साथ महिला को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। पुलिस ने महिला के पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है।

chat bot
आपका साथी