ुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में स्नान घर व शौचालय की निर्माण शुरू

गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में स्नान घर और शौचालय के निर्माण का आगाज पांच सिंहों ने टक लगाकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 07:41 PM (IST)
ुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में स्नान घर व शौचालय की निर्माण शुरू
ुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में स्नान घर व शौचालय की निर्माण शुरू

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में स्नान घर और शौचालय के निर्माण का आगाज पांच सिंहों ने टक लगाकर किया। मुख्य ग्रंथी भाई अमरीक सिह ने अरदास की। इन शौचालयों की कार सेवा का कार्य बाबा सतनाम सिंह को सौंपा गया। एसजीपीसी जत्थेदार परमजीत सिंह लक्खेवाल और मैनेजर भाई सतनाम सिंह चौहान ने बताया कि आधुनिक तरीकों के साथ 48 शौचालयों और 48 ही स्नान घर बनाए जाएंगे जिन्हें दिसंबर के शहादत जोड़ मेले तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरूद्वारा श्री गढ़ी साहिब को पुरातन गढ़ी का रूप देने, गुरूद्वारा श्री दमदमा साहिब के लंगर हाल, गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब के पार्किग वाली तरफ के गेट का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। इस मौके पर भाई नरिदर सिंह सोलखियां, भाई गुरइकबाल सिंह मान उपस्थित थे। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी अमरीक सिंह, ज्ञानी मेजर सिंह सहित गुरुद्वारा साहिब का समूह स्टाफ और अन्य संगतें भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी