लावारिस कुत्तों के हमले में दो घायल

राली कुराली के चकवाल स्कूल के पास सुबह की सैर कर रहे दो व्यक्तियों पर अचानक लावारिस कुत्तों ने हमला करते हुए दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 10:12 PM (IST)
लावारिस कुत्तों के हमले में दो घायल
लावारिस कुत्तों के हमले में दो घायल

संवाद सहयोगी, कुराली

कुराली के चकवाल स्कूल के पास सुबह की सैर कर रहे दो व्यक्तियों पर अचानक लावारिस कुत्तों ने हमला करते हुए दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला होने के वक्त सैर कर रहे कुछ अन्य लोगों ने कुत्तों को पत्थर मारते हुए भगाया अन्यथा कुछ भी हो सकता था। सुबह कुराली वासी विनोद कुमार पुत्र नीरज कुमार तथा सतपाल वर्मा पुत्र रघुनाथ वर्मा रोज की तरह सैर करने निकले हुए थे। दोनों जब स्थानीय चकवाल स्कूल के पास से गुजर रहे थे, तो पीछे से अचानक उन पर कुछ कुत्तों ने हमला बोल दिया। इससे पहले कि दोनों संभल पाते ,उन्हें कुत्तों ने कई जगह बुरी तरह से काट खाया। घायल विनोद कुमार के अनुसार जब उन्होंने बचाव के लिए शोर डाला तो उस क्षेत्र में सैर कर रहे कुछ अन्य लोगों ने पत्थर मारते हुए कुत्तों को भगाया लेकिन उस वक्त तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उसने बताया कि मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने एंबुलेंस 108 को फोन किया, जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों का इमरजेंसी में दाखिल करने के बाद डाक्टरों के द्वारा उपचार तो शुरू किया गया, लेकिन सतपाल वर्मा की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ सेक्टर 16 से अस्पताल में रेफर कर दिया। इस मौके घायल विनोद कुमार के परिजनों ने रोष जताते कहा कि शहर अंदर लावारिस कुत्तों के साथ- साथ पशुओं का आतंक बहुत बढ़ गया है जबकि लगभग हर दिन कोई न कोई हादसा सड़कों व गलियों में घूमते पशुओं के कारण हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को काबू करते हुए शहर वासियों एवं आम लोगों को पशुओं के आतंक से निजात दिलाई जाए।

chat bot
आपका साथी