पूरे देश में एक समान हों डीजल के दाम

रूपनगर रोपड़ टैंपो सोसायटी द्वारा ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट के आह्वान पर यूनियन द्वारा अनिश्चित समय के लिए हड़ताल शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 09:30 PM (IST)
पूरे देश में एक समान हों डीजल के दाम
पूरे देश में एक समान हों डीजल के दाम

जागरण संवाददाता, रूपनगर

रोपड़ टैंपो सोसायटी द्वारा ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट के आह्वान पर यूनियन द्वारा अनिश्चित समय के लिए हड़ताल शुरू कर दी। ट्रक यूनियन के प्रधान मग्घर ¨सह ने बताया कि सरकार की लोक विरोधी नीतियों के चलते ट्रांसपोर्टर बहुत परेशान हैं। उन्होंने अपनी मांगों के बारे में कहा कि डीजल के दाम घटाए जाने चाहिए। पूरे देश में डीजल के एक ही दाम होने चाहिए तथा हरेक तीन माह बाद इसकी समीक्षा होनी चाहिए। इसके साथ ही थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में पारदर्शिता लाई जाए तथा इसका प्रीमियम कम किया जाए। टोल टैक्स बंद किए जाएं तथा देश को टोल प्लाजा फ्री देश घोषित किया जाए। इसके साथ ही ई-वे बि¨लग सिस्टम में खामियों को दूर किया जाए, बसों तथा टूरिस्ट वाहनों को नेशनल परमिट दिए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगे नहीं मानती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके हरनाम ¨सह, हजूरा ¨सह, कुलदीप ¨सह, चरनजीत ¨सह, मुख्य मुंशी सुरमुख ¨सह, मुंशी पंकज कुमार, पवन कुमार, निर्मल ¨सह, जगदीप ¨सह, मनप्रीत ¨सह आदि उपस्थित थे। हड़ताल का दो दिन बाद दिखेगा असर अभी मार्केट में हड़ताल का सीधा असर देखने को नहीं मिला है। बता दें कि रूपनगर से करीब 24 किलोमीटर दूर हिमाचल के नालागढ़ में एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन है। वहीं, ट्रकों के चक्के जाम होने का असर व्यापक स्तर पर हड़ताल के दूसरे या तीसरे दिन से दिखना शुरू हो जाएगा। अभी व्यापारी वर्ग में अफरातफरी का माहौल है।

chat bot
आपका साथी