लंगर लगाकर किया भोले बाबा का गुणगान

महाशिवरात्रि के पावन पर्व को समर्पित शिव सेना बाल ठाकरे ने मंगलवार को कागड़ा मैदान में लंगर लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 04:08 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:14 AM (IST)
लंगर लगाकर किया भोले बाबा का गुणगान
लंगर लगाकर किया भोले बाबा का गुणगान

जागरण संवाददाता, नंगल

महाशिवरात्रि के पावन पर्व को समर्पित शिव सेना बाल ठाकरे ने मंगलवार को कागड़ा मैदान में लंगर लगाया। शिवसेना के जिला अध्यक्ष मुकेश बावा व शाम सुंदर संदल की देखरेख में सुबह से ही बड़ी संख्या में मैदान में पहुंचे भक्तों ने महादेव का गुणगान करते हुए वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। जाने-माने गायक संदीप राणा ने नीलकंठ भोले भंडारी की स्तुति में प्रोग्राम पेश कर वातावरण को शिवमय बना दिया। लंगर में दूर दराज से पहुंचे भक्तजनों ने त्रिवेणी महादेव मंदिर मंदिर में माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर तीन बजे तक चले कार्यक्रम में शिवसेना के सदस्य। इस मौके पर शिवसेना के अशोक शर्मा, पंकज बत्तरा, अश्वनी भाटिया, हरविंदर टीनू, परमवीर काकू, मंदीप सिंह, गुरनाम सिंह, सन्नी कपूर, रोहित घई, रोहित सभ्रवाल, संजीव गिल, संदीप जौली, अभिषेक राणा, बोबी, शिवम, गर्व गांधी, अनूप वर्मा व राम कुमार सहित श्याम कुमार ने सहयोग दिश। वहीं शुभम, धीरज, वंदन तलवाड़, महिला विंग की चंद्रकांता, सिमरन रानी, ऊषा खन्ना, मीना पूरी, सरोज शर्मा, ऊषा गांधी, चंचला देवी, गोगी देवी, नीना देवी, शिमला देवी, शारदा देवी, मनीषा तलवाड़, मीना पुरी, मीना घई, राज कौर, पुष्पा देवी, पुष्पा रानी, आशा देवी व पिंकी देवी आदि ने भी लोक कल्याण की कामना की।

chat bot
आपका साथी