शिवसेना पंजाब ने की नियुक्तियां

शिवसेना पंजाब की विशेष बैठक आनंदपुर साहिब में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली की अध्यक्षता में की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 06:28 PM (IST)
शिवसेना पंजाब ने की नियुक्तियां
शिवसेना पंजाब ने की नियुक्तियां

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: शिवसेना पंजाब की विशेष बैठक आनंदपुर साहिब में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान संजीव घनौली ने बताया कि शिवसेना पंजाब को उस समय बल मिला जब पठानकोट सुजानपुर से हीरालाल शर्मा को सीनियर उप प्रमुख पंजाब प्रधान घोषित किया। हिमाचल से आए रंजीत धीमान को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। राहुल ब्लॉक उपाध्यक्ष हमीरपुर, वरुण को अध्यक्ष हमीरपुर शिव सेना पंजाब हिमाचल घोषित किया गया। उनके साथ आई रजनी पलाया हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष महिला विग, सुमन चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष इंदौरा, रजत पठानिया यूथ जिला प्रधान को सिरोपा डाल कर शिवसेना पंजाब हिमाचल में शामिल किया।

संजीव घनौली ने कहा कि शिव सेना पंजाब लगातार अपने परिवार को बड़ा कर रही है। हिमाचल से कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ना शिवसेना पंजाब के लिए अहम है। क्योंकि शिवसेना पंजाब की नीतियां शुरू से ही हिदू धर्म के प्रति रही है और रहेगी। उन्होंने कहा कि मौकापरस्त जो देश का हमारे पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। उनके लिए शिवसेना पंजाब किसी खतरे से कम नहीं है। आम जनता का विश्वास शिव सेना पंजाब जीतने में कामयाब हो रही है और होती रहेगी। उन्होंने सभी आए हुए शिव सैनिकों का सम्मान किया और आगे की रणनीति पर चर्चा की। उनके साथ नितिन नंदा जिला प्रधान रूपनगर सचिन घनौली, जिला चेयरमैन रूपनगर रिकू खालसा व संदीप पुरी उपस्थित थे

chat bot
आपका साथी