महादेव मंदिर से निकाली कलश यात्रा

संवाद सहयोगी, कुराली कुराली में बडाली रोड पर पीर बाबा हकीम शाह ¨चताहरण महादेव मंि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 May 2018 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 05 May 2018 06:00 PM (IST)
महादेव मंदिर से निकाली कलश यात्रा
महादेव मंदिर से निकाली कलश यात्रा

संवाद सहयोगी, कुराली

कुराली में बडाली रोड पर पीर बाबा हकीम शाह ¨चताहरण महादेव मंदिर में धार्मिक समागम महंत श्री राम नारायण गिरि जी की देखरेख में शुरू हुआ। इस धार्मिक समागम के पहले चरण में मंदिर में सवा लाख बार महांमृत्युंजय का पाठ किया किया गया। इस समागम में काशी के थानापति महंत धनराज गिरि जी महाराज विशेष रूप से पहुंचे। पीर बाबा हकीम शाह ¨चताहरण महादेव मंदिर में शिव परिवार की प्रतिष्ठा स्थापित करने के लिए शहर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शहर की महिलाओं ने अपने सिरों पर कलश सजाकर यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पीर बाबा हकीम शाह ¨चताहरण महादेव मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस कलश यात्रा का शहर वासियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महंत निर्भय गिरि, महंत भिशवानंद गिरि, महंत सुरेश गिरि, महंत राजेश गिरि, महंत दीपक गिरि सहित बड़ी संख्या में महंत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी