राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निकाली रथयात्रा, लगे जय श्रीराम के जयकारे

राम जन्म भूमि धन संग्रह कमेटी ने शहर में रथ यात्रा का आयोजन किया। यह रथ यात्रा राम मंदिर कीरतपुर साहिब से आरंभ हुई जो मेन बाजार कीरतपुर साहिब अंब वाला चौक शीतला माता मंदिर से होती हुई वापस राम मंदिर में समाप्त हुई। रथ यात्रा की शुरुआत श्री नीलकंठ कौशल नारड वालों द्वारा नारियल तोड़ कर की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:55 PM (IST)
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निकाली रथयात्रा, लगे जय श्रीराम के जयकारे
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निकाली रथयात्रा, लगे जय श्रीराम के जयकारे

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब :राम जन्म भूमि धन संग्रह कमेटी ने शहर में रथ यात्रा का आयोजन किया। यह रथ यात्रा राम मंदिर कीरतपुर साहिब से आरंभ हुई जो मेन बाजार कीरतपुर साहिब अंब वाला चौक, शीतला माता मंदिर से होती हुई वापस राम मंदिर में समाप्त हुई। रथ यात्रा की शुरुआत श्री नीलकंठ कौशल नारड वालों द्वारा नारियल तोड़ कर की गई।

उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर और उसकी खुशी में निकाली जा रही है, क्योंकि हमारी समय से पुरानी मांग राम मंदिर निर्माण की पूरी हुई है। इसके लिए राम मंदिर भूमि धन संग्रह कमेटी जिला रूपनगर द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर रथ यात्राओं का यह आयोजन किया जा रहा है जो बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें सबको एकता का सबूत दिया है और भगवान सबके सांझे हैं।

इस मौके पर जिला रूपनगर से राम जन्म भूमि धन संग्रह कमेटी के प्रचारक दीपक शर्मा ने कहा कि इन रथ यात्राओं दौरान एकत्र होने वाला पैसा राम जन्म भूमि अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर निर्माण के लिए भेजा जाएगा और यह रथ यात्रा किसी एक पार्टी की नहीं बल्कि समूह भाईचारे की है। उन्होंने कहा कि इस रथ यात्रा के साथ कोई भी आकर जुड़ सकता है। इस मौके पर जतिदर सिंह अठवाल ने कहा कि यह रथ यात्राओं राम जन्म भूमि धन संग्रह कमेटी के प्रबंधों में निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार की शुरुआत श्री नीलकंठ महाराज द्वारा कीरतपुर साहिब में की गई है और आने वाले दिनों में भी आनंदपुर साहिब, नंगल, नूरपुरबेदी और जिले में विभिन्न स्थानों पर रथ यात्राओं श्री राम भक्तों द्वारा निकालीं जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के में अमन शांति चाहते हैं वह इस रथ यात्रा में शामिल हो कर प्रभु राम की खुशियां प्राप्त करें।

इस मौके पर दीपक शर्मा, जतिदर सिंह अठवाल, गिर्जा शंकर दिवेदी, रजनीश जोशी, परमिदर शर्मा, बलराम प्राशर, मुनीश गौतम, ज्ञान चंद भागीरथ, ब्रह्मनंद शर्मा, केके बेदी, राजेश कुमार दिवेदी, अजय मैहंदली, कुलभूषण जोसी, सुनील कुमार दवेदी, संजय शर्मा, रजत कुमार, हैपी पंडित, एनके शर्मा, शिव कुमार बेदी, अशोक सारदा, दविदर शर्मा, डा. लोकबंदू गौतम, राज कुमार,विशाल बेदी, नरिदर भल्ला, सोनी बेदी, अनुराधा, राधिका बेदी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी