कर्मियों पर दर्ज केस रद कर बहाल करे प्रबंधन

संवाद सहयोगी, रूपनगर : गांव भद्दल में स्थित आइईटी कॉलेज की इंप्लाइज यूनियन की बैठक अध्यक्ष जरन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jan 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jan 2018 03:01 AM (IST)
कर्मियों पर दर्ज केस रद कर बहाल करे प्रबंधन
कर्मियों पर दर्ज केस रद कर बहाल करे प्रबंधन

संवाद सहयोगी, रूपनगर : गांव भद्दल में स्थित आइईटी कॉलेज की इंप्लाइज यूनियन की बैठक अध्यक्ष जरनैल ¨सह जैली की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब सीटू के प्रदेश सचिव महा¨सह रौड़ी विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक में कॉलेज के कर्मचारियों की मांगों पर विचार-चर्चा की गई। वहीं कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारियों के साथ की जाने वाली धक्केशाही पर कड़ा नोटिस लिया गया। महा ¨सह रौड़ी ने कहा कि कॉलेज मैनेजमेंट लेबर कानूनों को ताक पर रखते हुए कर्मचारियों से धक्का कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन के नेता तथा निकाले गए कर्मचारी जब भी अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने की कोशिश करते हैं उसी वक्त मैनेजमेंट उन्हें धमकाने लगती है कि पुलिस के पास झूठी शिकायतें देते हुए केस दर्ज करवा दिए जाएंगे।

रौड़ी ने मैनेजमेंट की ¨नदा करते मांग की कि कॉलेज में जंगलराज खत्म किया जाए। पिछले 18-20 साल से काम करते आ रहे कर्मचारियों के साथ धक्का बंद करते हुए उन पर दर्ज करवाए गए झूठे केस वापस लेते हुए निकाले कर्मचारियों को बहाल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूनियन की मांगों को मंजूर नहीं किया गया तो मैनेजमेंट के खिलाफ संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा।

लेबर विभाग के अधिकार पर मैनेजमेंट से मिलीभगत का आरोप लगाया

यूनियन ने चेतावनी देते कहा कि यदि उन्होंने अपना संघर्ष तेज कर दिया तो वे पक्के तौर पर धरना-प्रदर्शन तथा मैनेजमेंट का घेराव करेंगे। उन्होंने लेबर विभाग के एक अधिकारी की कॉलेज मैनेजमेंट के साथ मिलीभगत होने का आरोप भी लगाया तथा कहा कि इस अधिकारी के खिलाफ यूनियन द्वारा जल्द एक्शन लिया जाएगा। इस मौके कामरेड गुरदेव ¨सह बागी सहित तरलोचन ¨सह, गुर¨वदर ¨सह गोल्डी, ¨शगारा ¨सह, भाग ¨सह, जसबीर ¨सह, हिम्मत ¨सह, कुल¨वदर ¨सह आदि विशेष रूप से हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी