सड़क हादसे में बुलेट सवार सैनिक की आंते आई बाहर, मौत

रूपनगर हेड व‌र्क्स पुल पर रविवार रात को मोटरसाइकिल पर घर जा रहे सैनिक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:15 AM (IST)
सड़क हादसे में बुलेट सवार सैनिक की आंते आई बाहर, मौत
सड़क हादसे में बुलेट सवार सैनिक की आंते आई बाहर, मौत

संवाद सहयोगी, रूपनगर : रूपनगर हेड व‌र्क्स पुल पर रविवार रात को मोटरसाइकिल पर घर जा रहे सैनिक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदीप सिंह (23) पुत्र बलदेव सिंह वासी गांव मोठापुर नूरपुरबेदी (रूपनगर) के रूप में हुई है। हरदीप सिंह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। रविवार देर रात को हरदीप सिंह बुलेट (पीबी-12 एबी-7410) पर रूपनगर से घर को जा रहा था तो हेडव‌र्क्स पुल पर उसे किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि हरदीप सिंह की आंते तक बाहर निकल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद रूपनगर पुलिस तथा आसरों चौकी के पुलिस मुलाजिम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हरदीप सिंह के शव को सिविल अस्पताल रूपनगर के शव गृह में पहुंचाया जहां आज बाद दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है। उधर काठगढ़ पुलिस ने पिता बलदेव सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी