प्रभु कृपा ही दिला सकती है शांति व समृद्धि: संजय शास्त्री

पूज्य श्री ने कहा कि प्रभु की कृपा ही प्राणी को विभिन्न दुखों से निजात दिला शांति के मार्ग पर ले जा सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 04:24 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 04:24 PM (IST)
प्रभु कृपा ही दिला सकती है शांति व समृद्धि: संजय शास्त्री
प्रभु कृपा ही दिला सकती है शांति व समृद्धि: संजय शास्त्री

जागरण संवाददाता, नंगल: शहर के प्रीत नगर में लोक कल्याण के मकसद से आयोजित भागवत कथा के धार्मिक कार्यक्रम में मंगलवार दूसरे दिन भक्तजनों का मार्गदर्शन करते हुए संजय शास्त्री ने कहा कि धर्म मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। पूज्य श्री ने कहा कि प्रभु की कृपा ही प्राणी को विभिन्न दुखों से निजात दिला कर शांति व समृद्धि के मार्ग पर ले जा सकती है। इसलिए सदैव जीवन के हर बहुमूल्य पल को प्रभु चरणों में लगाकर अच्छे काम करते रहना चाहिए। हमेशा समर्पण की भावना से सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन का हर पल अनमोल है, जो वापस आने वाला नहीं है। सदैव दूसरों के भले में ही अपना भला समझें। आदर्श बाल विद्यालय के निकट 10 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में समाज सेवक राकेश बाली, अमित कौशल, विजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा व पं. अनिल शास्त्री ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम का समापन 10 नवंबर को अटूट लंगर लगाकर किया जाएगा। लोक कल्याण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य एवं प्रीत नगर के वासी योगाचार्य आरएस राणा, पं. रतन चंद, बांका, नरेश शर्मा,दवेंद्र भल्ला व रमा बाली सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी