श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिए 43 हजार

अयोध्या नगरी में बनने जा रहे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए अनुदान भेंट करने के प्रति भक्तों का उत्साह बरकरार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:44 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिए 43 हजार
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिए 43 हजार

जागरण संवाददाता, नंगल: अयोध्या नगरी में बनने जा रहे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए अनुदान भेंट करने के प्रति भक्तों का उत्साह बरकरार है। नंगल शहर के अलावा विभिन्न गावों में भी सोमवार को प्रभु के भक्तों ने 42900 रुपये का अनुदान भेंट किया। शहर में भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा गाव कंचेड़ा, बरारी, जवाहर मार्केट, शिवालिक एवेन्यू की झुग्गी बस्ती, गाव मोजोवाल आदि स्थानों पर धन संग्रह समिति के प्रतिनिधियों को अनुदान भेंट किया गया। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों शाम सुंदर चक्रवर्ती, सुरेश प्रभाकर, डा. सत्यार्थी शर्मा, एडवोकेट अशोक मनोचा, दिनेश शुक्ला, सुरेश खन्ना, देवेंद्र गाधी, कुलभूषण जोशी, सुरेश शास्त्री, संदीप कश्यप, संजय कुमार व विनोद पराशर आदि ने कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि नंगल इलाके में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर संगत ने किया शबद कीर्तन का रसपान संवाद सहयोगी, रूपनगर: श्री गुरु रविदास के 644 वें प्रकाश पर्व पर गांधी नगर की श्री गुरु रविदास सोसायटी ने खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में समागम करवाया। सोसायटी के अध्यक्ष मोहन सिंह मोहनी ने बताया कि सुबह नौ से लेकर बाद दोपहर दो बजे तक चले आयोजन में जहां बड़ी संख्या में संगत ने हाजरी लगवाई, वहीं पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस मौके सबसे पहले श्री सुखमणी साहिब के पाठ का भोग डाला गया । इसके बाद रागी जत्थों ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। मुख्य अतिथि बरिदर सिंह ढिल्लों ने सभी को गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में अमरजीत सिंह जौली सहित सर्बजीत सिंह सैनी, अमरिदर रीहल, कुलविदर कौर, मोहित शर्मा, राजेश, अमरीक सिंह, मनजिदर सिंह धनोआ, डाच गुरिदरपाल सिंह रीहल, ठेकेदार जगन्नदन सिंह, मनिदरपाल सिंह साहनी, देव राज, भाग सिंह, सुरिदर सिंह, बुध सिंह, मंजू ग्रोवर तथा राजिदर सिंह को प्रबंधक कमेटी ने सम्मानित किया । इस मौके पर नरिदर सिंह व कमल सिंह सहित महासचिव सुखजिदर सिंह, गुरपाल सिंह , करनैल सिंह, कुलविदर सिंह, सुरिदर सिंह व गुरशरण सिंह सहित नवीन दर्दी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी