किसानों के भारत बंद में विश्वकर्मा सभा मोरिडा करेगी शिरकत

मोरिडा विश्वकर्मा सभा मोरिडा ने प्रधान अमरीक सिंह न्यू स्टार की अगुआई में न्यू रेलवे स्टेशन मोरिडा में धरने पर बैठे किसानों को समर्थन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 04:09 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 07:32 AM (IST)
किसानों के भारत बंद में विश्वकर्मा सभा मोरिडा करेगी शिरकत
किसानों के भारत बंद में विश्वकर्मा सभा मोरिडा करेगी शिरकत

संवाद सूत्र, मोरिडा : विश्वकर्मा सभा मोरिडा ने प्रधान अमरीक सिंह न्यू स्टार की अगुआई में न्यू रेलवे स्टेशन मोरिडा में धरने पर बैठे किसानों को समर्थन दिया। सभा के प्रेस सचिव अमरजीत धीमान और महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि खेती सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को सभा के उपाध्यक्ष पवन धीमान, पूर्व कोषाध्यक्ष बिक्रम बहादुर, गुरुद्वारा रामगढि़या सिंह सभा के प्रधान नायब सिंह घटौड़े, व्यापार मंडल के नेता कुलबीर सिंह सोनू रतनगढ़ और हरजीत सिंह सल ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते सभा के प्रधान ने केंद्र सरकार के पाए किए गए खेती सुधार कानूनों के अलावा प्रदूषण को लेकर लाए गए आर्डिनेंस की कड़े शब्दों में निदा करते कहा कि खेती सुधार कानून किसान विरोधी है, जिनका सारे वर्ग पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। सभा ने किसान जत्थबेंदियों द्वारा पांच नवंबर के भारत बंद की हिमायत का एलान किया। इस मौके पर किसान नेता परमिदर सिंह चलाकी, पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह कजौली, गुरमीत सिंह कंग, भिदर सिंह, सभा के सरप्ररस्त हरमीत सिंह सल, जसविदर सिंह, सोनू खुर्ल, तरलोचन सिंह, गुरिदर सिंह गोगी रतनगढ़, मनदीप सिंह बंटी, बब्लू सल्ल व अमनदीप सिंह मुंडे भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी