पीएसयू ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

बलिदानी भगत सिंह के साथ संबंधित दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में से भगत सिंह से संबंधित पाठ को हटाने के खिलाफ पीएसयू ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 04:03 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 04:25 PM (IST)
पीएसयू ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
पीएसयू ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागण संवाददाता, रूपनगर: बलिदानी भगत सिंह के साथ संबंधित दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में से भगत सिंह से संबंधित पाठ को हटाने के खिलाफ पीएसयू ने प्रदर्शन किया। कालेज प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा लगातार केंद्र और राज्य सरकारों में संघ के फिरकू एजेंडे को देश में लागू कर रही है। इस एजेंडे के तहत शैक्षणिक संस्थानों का भी भगवाकरण किया जा रहा है। इस भगवाकरण की नीति पर चलते हुए कर्नाटक सरकार ने दसवीं कक्षा के सिलेबस में से भगत सिंह से संबंधित पाठ को निकालकर आरएसएस के संस्थापक और पूर्व सरसंघ संचालक केशव बलीराम हेगडेवार से संबंधित पाठ शामिल किया है। उन्होंने कहा कि पहले सीबीएससी ने भी सिलेबस में से संघ के इशारों पर कटौती की। सिख इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मुस्लिम मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। पीएसयू मांग करती है कि कर्नाटक सरकार भगत सिंह का चैप्टर बहाल करे। इस मौके पर शहजादी, रोहित कुमार, जसविदर सिंह, गुरी, गुरनूर सिंह, हरजोत सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी