महाशिवरात्रि को समर्पित नंगल में शिवसेना की प्रभातफेरियां जारी

नीलकंठ महादेव भगवान शिव के पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को शिव सेना की प्रभातफेरी का रेलवे रोड सब्जी मंडी में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:07 PM (IST)
महाशिवरात्रि को समर्पित नंगल में शिवसेना की प्रभातफेरियां जारी
महाशिवरात्रि को समर्पित नंगल में शिवसेना की प्रभातफेरियां जारी

जागरण संवाददाता, नंगल: नीलकंठ महादेव भगवान शिव के पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को शिव सेना की प्रभातफेरी का रेलवे रोड सब्जी मंडी में स्वागत किया गया। तड़के किए गए भगवान भोले शंकर के गुणगान से समूचा वातावरण शिवमय बना रहा। महंत साधवानंद जी महाराज की अगुआई में जारी प्रभातफेरी का स्वागत करने वालों अश्वनी राणा, सोम नाथ राणा, विशाल राणा, रामेश्वर राणा, बिमला देवी को शिव सैनिकों की ओर से सम्मानित किया गया। इससे पहले प्रभातफेरी शुरू होने के मौके पर स्वामी जी ने कहा कि यह सराहनीय है कि बड़ी संख्या में भक्तजन प्रभातफेरियों में शामिल होकर भोले बाबा का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने शिव सेना के प्रयासों की सराहना भी की। कार्यक्रम में सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश बावा ने बताया कि आठ मार्च को राष्ट्र संत बाबा बाल जी महराज के नेतृत्व में त्रिवेणी महादेव मंदिर कांगड़ा मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में शिव सेना के शाम सुंदर संदल, अशोक शर्मा, अश्वनी भाटिया, हरविंदर टीनू, पंकज बत्तरा, परमवीर काकू, मंदीप सिंह, गुरनाम सिंह, सन्नी कपूर आदि ने शिव बाबा का गुणगान किया। भक्तों ने किया भोले बाबा का गुणगान जागरण संवाददाता, नंगल : महाशिवरात्रि को समर्पित निकाली जा रही प्रभातफेरियों से समूचा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रभातफेरियों का भक्ति भाव से स्वागत हो रहा है। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से शिव मंदिर मेन मार्केट से मंगलवार को निकली प्रभातफेरी के भक्तों ने जयघोष लगा कर भोले बाबा का गुणगान किया। प्रभातफेरी का पुराना गुरुद्वारा में ब्लाक कांग्रेस प्रधान संजय साहनी, आशा साहनी, आशा शर्मा, अविनाश शर्मा, पंडित राजेंद्र शास्त्री, गुरदेव पुरी, नंद लाल संदल, अशोक महाजन, राजन साहनी, साहिल साहनी, रमेश महाजन, काकू राणा, देस राज, प्रदीप गुलाटी, सुनीता सैनी, डा. सोम दत्त पाठक, संजीव पाठक, अरुण शर्मा आदि ने स्वागत करके स्वादिष्ट लंगर प्रसाद वितरित करके भक्तों की सेवा की। इस दौरान सभा के अध्यक्ष रमेश गुलाटी व कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने स्वागत करने वालों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि मंदिर में मुख्य पर्व पर 11 मार्च को चार पहर की पूजा की जाएगी जिसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी