शिवसेना की प्रभातफेरी का किया स्वागत

भोले बाबा के पर्व शिवरात्रि के उपलक्ष्य में ऊषा मंदिर से निकाली जा रही प्रभातफेरियों का भक्तजनों की ओर से गर्मजोशी से स्वागत करने का क्रम जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 10:37 PM (IST)
शिवसेना की प्रभातफेरी का किया स्वागत
शिवसेना की प्रभातफेरी का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, नंगल: भोले बाबा के पर्व शिवरात्रि के उपलक्ष्य में ऊषा मंदिर से निकाली जा रही प्रभातफेरियों का भक्तजनों की ओर से गर्मजोशी से स्वागत करने का क्रम जारी है। ऊषा मंदिर के संचालक महंत साध्वानंद जी महाराज की अगुआई में शिव सेना की ओर से जारी प्रभातफेरी का स्वागत सोमवार को राज नगर में समाजसेवकों ने स्वागत किया । शाम लाल घड़े वाला के साथ मौजूद प्रेम चंद, महेश चंद, तरुण चौधरी, काला, नीटा कुमार, बिल्लू, अशक, लहरी, सोनू कुमार, लखन कुमार, संजु, सुनील कुमार, मक्खन, राम कुमार ने स्वागत करते हुए शिव भक्तों की सेवा की। प्रभातफेरी का स्वागत करने वालों को आयोजक सेना के वरिष्ठ प्रतिनिधि शाम सुंदर संदल, जिला अध्यक्ष मुकेश बावा, योगाचार्य आरएस राणा, अशोक शर्मा ने सम्मानित करके प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को भव्य नगर शोभा यात्रा निकालने की तैयारियों में शिव भक्त जुटे हुए हैं। इस अवसर पर हरविंदर टीनू, पंकज बत्तरा, अश्वनी भाटिया, परमवीर काकू, नत्थु राम जंगम, सन्नी कपूर, संदीप जौली, रोहित घई, वंदन तलवाड़, राजा जौली, राम, शाम कुमार, मंदीप सिंह, गुरनाम सिंह, रोहित सभ्रवाल, अभिषेक राणा, बोबी, शिवम, गर्व गांधी, अनूप वर्मा, शुभम, धीरज आदि ने भोले बाबा का गुणगान करते हुए लोक कल्याण की कामना की। शिवरात्रि मनाने की तैयारियों पर किया मंथन संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: पुरातन शिव मंदिर गंगूवाल कमेटी की बैठक अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव रछपाल सिंह ने बताया कि 11 मार्च को शिवरात्रि कें मौके पर पांच दिन पहले प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। 10 मार्च को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। 12 मार्च को हवन के बाद भंडारा लगाया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी मैहर, जगदीप पिकू सचिव, शक्ति चंद कैशियर, कैशियर ध्यान सिंह, प्रिस , तीर्थ हलवाई, हरचरण सिंह व सुरिदर सिंह सोढी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी