छह दिन से गायब युवक का शव भाखड़ा नहर से मिला, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

रूपनगर जिला मोहाली के थाना खरड़ के गांव छज्जूमाजरा के नौजवान बलजिदर सिंह (26) का शव भाखड़ा नहर में से छह दिन बाद राजपुरा के निकट गंडा खेड़ी से बरामद हुआ है। बलजिदर के परिजनों ने थाना सिघ भगवंतपुर में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर हंगामा किया। मृतक बलजिदर सिंह के पिता जरनैल सिंह ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले में अगर उन्हें इंसाफ न दिलाया और हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो वो बेटे के शव को लेकर ट्रैफिक जाम लगाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:32 PM (IST)
छह दिन से गायब युवक का शव भाखड़ा नहर से मिला, परिजनों ने थाने में किया हंगामा
छह दिन से गायब युवक का शव भाखड़ा नहर से मिला, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

जागरण संवाददाता, रूपनगर: जिला मोहाली के थाना खरड़ के गांव छज्जूमाजरा के नौजवान बलजिदर सिंह (26) का शव भाखड़ा नहर में से छह दिन बाद राजपुरा के निकट गंडा खेड़ी से बरामद हुआ है। बलजिदर के परिजनों ने थाना सिघ भगवंतपुर में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर हंगामा किया। मृतक बलजिदर सिंह के पिता जरनैल सिंह ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले में अगर उन्हें इंसाफ न दिलाया और हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया, तो वो बेटे के शव को लेकर ट्रैफिक जाम लगाएंगे। बलजिदर सिंह की बहन सतविदर कौर ने कहा कि शनिवार शाम सवा चार बजे सुबह से उसका मोबाइल स्विच आफ आता रहा। चाचा संत सिंह ने कहा कि उन्हें शक है कि उसके दोस्तों में से किसी ने उनके बेटे को का कत्ल किया हो। उसके भतीजे बलजिदर सिंह के शव पर घावों के निशान हैं। यह था मामला बलजिदर सिंह 19 सितंबर से लापता था। उसकी स्कूटी संदिग्ध हालात में खून से लथपथ हालत में चंडीगढ़ हाईवे पर भ्योरा पुल के नीचे भाखड़ा नहर के पास मिली थी। बलजिदर सिंह ने 19 सितंबर दोपहर को अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ हाईवे पर जन्मदिन पर होटल पैरिस में पार्टी की। उसके बाद रूपनगर चला गया और उसके उसका किसी से संपर्क नहीं हुआ। 19 सितंबर शाम से परिवार और दोस्त उसकी खोज कर रहे थे। पहले सिघ भगवंतपुर पुलिस ने बलजिदर सिंह के पिता जरनैल सिंह के बयान पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी। अब हत्या की धारा एफआइआर में बढ़ाई गई है। वहीं थाना सिघ के एसएचओ सिमरनजीत सिंह ने कहा कि पहले दर्ज अपहरण के मामले में हत्या की धारा 302 को शामिल किया गया है। तफ्तीश जारी है जो भी कसूरवार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। मैं देखदा कौन नीं करदा कार्रवाई थाने में मृतक बलजिदर के चाचा हरनेल सिंह ने कमीज को हाथों से पकड़ फाड़ते हुए कहा कि मैं देखदा कौन कार्रवाई नीं करदा। साडे मुंडे दे हत्यारे पुलस पकड़े। उसदे काल डिटेल सानू दवे। मौके पर उसके रिश्तेदारों ने उसे शांत करवाया।

chat bot
आपका साथी