हादसे में बुजुर्ग गंभीर घायल, पीजीआइ रेफर

रूपनगर मंगलवार देर शाम एक्टिवा पर बाजार से समान लेकर वापस जा रहे एक बुजुर्ग को एक अन्य स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 06:28 AM (IST)
हादसे में बुजुर्ग गंभीर घायल, पीजीआइ रेफर
हादसे में बुजुर्ग गंभीर घायल, पीजीआइ रेफर

जागरण संवाददाता, रूपनगर

मंगलवार देर शाम एक्टिवा पर बाजार से समान लेकर वापस जा रहे एक बुजुर्ग को एक अन्य स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने अपने ऑटो में सिविल अस्पताल रूपनगर पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरिदर सिंह (60) पुत्र संतोख सिंह वासी गांव डकाला (रूपनगर) अपनी एक्टिवा पर रूपनगर बाजार से घर का जरूरी सामान लेकर वापस घर जा रहा था। जव वह पटवार भवन वाली सड़क से सरहिद नहर के पुल पर चढ़ने लगा तो उसे एनसीसी अकादमी की तरफ से आ रही स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी तथा मौके से फरार हो गए। टक्कर मारने वाली स्कूटी पर स्कूटी चालक सहित दो लड़कियां भी सवार थी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एक आटो चालक ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह कोमा में है। उसके दो बेटे हैं जोकि विदेश में रहते हैं। यहां पर वह अपनी पत्नी के साथ रहता है।

chat bot
आपका साथी